चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता: सीएम धामी

देहरादून, 9 अप्रैल . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Thursday को चार धाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में सभी विभागों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

सीएम धामी ने बताया कि सचिवालय में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को चारधाम यात्रा को हर दृष्टि से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए. अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले वर्ष प्रारंभ की गई ‘ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा’ मुहिम को इस बार और अधिक प्रभावी रूप में लागू किया जाए. यदि कोई चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक खबर या अफवाह फैलाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही Prime Minister मोदी के विजन को साकार करते हुए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दिया जाए.

अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेली सेवाओं के संचालन में निर्धारित एसओपी का पूरी सख्ती से पालन किया जाए और सभी हेलीकॉप्टरों की नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से की जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा मार्ग पर गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी न रहे. अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर पर्याप्त मेडिकल यूनिट्स और पशु चिकित्सालयों की संख्या और सुविधाओं को भी बढ़ाने हेतु निर्देशित किया.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को और मजबूत करते हुए भीड़भाड़ वाले रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर अतिरिक्त बूथ बढ़ाने और डिजिटल प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के निर्देश भी दिए.

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उनकी यात्रा अच्छी, सरल और बिना किसी परेशानी के हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भोजन, पानी, परिवहन, सुरक्षा और बाढ़ नियंत्रण सहित हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Prime Minister Narendra Modi के आगामी दौरे पर Chief Minister धामी ने कहा कि Prime Minister मोदी को उत्तराखंड से गहरा लगाव है. उनके नेतृत्व में राज्य में कई महत्वपूर्ण योजनाएं आगे बढ़ी हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स का प्रबंधन और नए एम्स का उद्घाटन किया गया है. इस बार भी वे उत्तराखंड आ रहे हैं, इसलिए हम उनका जोरदार स्वागत करेंगे.

धामी ने बताया कि दिल्ली-देहरादून Express Train शीघ्र शुरू होने जा रही है, जिससे दिल्ली आने-जाने में पूरे देश और खासकर उत्तराखंड के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment