
Bhopal /Lucknow, 23 सितंबर . Bhopal से पूर्व BJP MP साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर Samajwadi Party ने पलटवार किया है. साध्वी प्रज्ञा ने बयान दिया कि विदेशी महिला का बेटा देशभक्त नहीं हो सकता है और वह शासन वहीं कर सकता है. इसके जवाब में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि देश के लोगों को ऐसे लोगों से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बिना नाम लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, “हमारे समाज और देश में चाणक्य जैसे महान विचारक ने एक बात कही थी जो असत्य नहीं हो सकती. एक विदेशी महिला का बेटा शासन करने के लायक नहीं हो सकता और वह कभी देशभक्त नहीं हो सकता है, यह बिल्कुल सुनिश्चित है.”
Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने पलटवार करते हुए कहा, “आखिर किसे प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सर्टिफिकेट की जरूरत है? किसे उनकी विचारधारा वाले लोगों से यह तय करने के लिए सर्टिफिकेट चाहिए कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं? इसलिए, हमें ऐसे लोगों के विचारों पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है और न ही इस देश के लोगों को ऐसे लोगों से सर्टिफिकेट की जरूरत है.”
इसी बीच, फखरुल हसन चांद ने कहा कि मंदिर और मस्जिद के मुद्दों पर Samajwadi Party को कोई टिप्पणी नहीं करनी है क्योंकि इन मुद्दों पर देश का भविष्य नहीं टिकता है.
उन्होंने कहा, “देश के युवा बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. किसी भी Political पार्टी या नेता के लिए जरूरी मुद्दे ये हैं कि युवाओं को रोजगार मिले, महंगाई कम हो और महिलाओं की सुरक्षा पक्की हो. सवाल यह है कि देश कैसे आगे बढ़े, लेकिन देश की तरक्की तभी हो सकती है जब देश खुशहाल होगा, नौजवानों के हाथ में रोजगार होगा और महंगाई कम होगी.”
–
डीसीएच/