भारत में लव जिहाद और धर्मांतरण रोकने के लिए बनना चाहिए कठोर कानून : साध्वी प्राची

सहारनपुर, 13 अप्रैल . विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने से खास बातचीत करते हुए लव जिहाद, घुसपैठियों, महिला आरक्षण विधेयक और पश्चिम बंगाल चुनाव सहित कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. पेश है बातचीत के प्रमुख अंश.

सवाल: तमिलनाडु महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष हज़ीना सैयद द्वारा अलका लांबा पर लगाए गए आरोपों पर क्या कहेंगी?

जवाब :अलका लांबा और केरल की कांग्रेस नेता का क्या आपसी विवाद है, यह तो वही जानें. कांग्रेस से एक तरफा प्यार करने वाली यह महिलाएं बहुत इमोशनल और भावुक होती हैं. इनको देश के बंटवारे का इतिहास पढ़ना चाहिए कि हिंदुस्तान का बंटवारा करने वाले कौन थे? इतिहास को पढ़ेंगी तो इनको मालूम चलेगा कि वल्लभभाई पटेल अगर हिंदुस्तान के Prime Minister होते तो आज यहां कोई समस्या नहीं होती. हिंदुस्तान के विभाजन की जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी ही है.

सवाल: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लिए कितना लाभदायक होगा?

जवाब : Prime Minister Narendra Modi और भारतीय जनता पार्टी की इच्छा है कि हिंदुस्तान की महिलाओं को हर जगह मौका मिलना चाहिए. महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण बहुत अच्छी बात है और यह बिल जल्दी से जल्दी आना चाहिए. हिंदुस्तान महिलाओं का सम्मान करने वाला देश है. Prime Minister को धन्यवाद देती हूं कि महिला आरक्षण बिल पर बहस करने के लिए समय सीमा बढ़ाई है. महिला आरक्षण विधेयक बहुत अच्छा निर्णय है, इससे हर महिला को सक्षम महिला को मौका मिलेगा. हिंदुस्तान के सदन में महिलाएं भी अपनी बात रख सकेंगी.

सवाल: हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस को लेकर बयान दिया था, इस पर आपकी क्या राय है?

जवाब: मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे लोग अवसरवादी होते हैं. अपने परिवार का दुख-दर्द छोड़कर केवल राजनीति करते हैं, वह लोग अच्छे नहीं होते. खड़गे को याद करना चाहिए कि हैदराबाद के निजाम ने उनके परिवार पर कितना कहर ढाया था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वह संगठन है, जिसने पूरे विश्व में देशभक्ति की मिसाल पेश की है. ऐसा संगठन पूरे विश्व में कहीं नहीं मिलेगा. आरएसएस का विरोध वही करते हैं, जिनके कर्म नेक नहीं हैं.

सवाल: Prime Minister मोदी ने ममता दीदी पर ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ को लेकर हमला बोला. इस पर आपकी क्या राय है?

जवाब :ममता बनर्जी तुष्टिकरण की चरम सीमा लांघ गई है. ममता बनर्जी को केवल चारों तरफ जिहादी दिखाई देते हैं. वह हिंदुओं या फिर किसी पंडित या पुजारी की मदद नहीं करती. सिर्फ ममता मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं. इसलिए अबकी बार बंगाल के अंदर भारतीय जनता पार्टी की Government बनेगी.

सवाल:: लखीमपुर खीरी के ‘मियापुर’ का नाम बदलकर टैगोर के नाम पर ‘रवींद्र नगर’ रखे जाने पर आपकी क्या राय है?

जवाब: जहां एक भी मियां नहीं, वहां का नाम मियापुर रख दिया गया. ऐसे नाम का मतलब क्या है? मियापुर गांव का नाम रविंद्र नाथ टैगोर के नाम पर रखने के लिए सीएम योगी का धन्यवाद. भारतीय जनता पार्टी की Government से अनुरोध है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत सारी ऐसी जगहें हैं, जहां पर मियां नहीं हैं, लेकिन उनके नाम मियांओं के नाम से है, उन्हें बदलने की भी जरूरत है.

सवाल: राहुल गांधी ने बयान दिया था कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा वाले लोग अंबेडकर और संविधान को खत्म करना चाहते हैं. इस पर क्या कहेंगी?

जवाब: राहुल गांधी को अपना इलाज करना चाहिए. राहुल गांधी केवल राजनीति करना चाहते हैं. इनको पता ही नहीं होता कि हम किसके बारे में क्या बोल रहे हैं. यह Prime Minister मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने पर उतर आते हैं. संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को एक बार राहुल गांधी को पढ़ लेना चाहिए, तब बात करनी चाहिए.

सवाल: Prime Minister मोदी और अमित शाह ‘घुसपैठियों’ को कड़ी चेतावनी देते हुए उनसे देश छोड़ने को कहा है. इस पर क्या कहेंगी?

जवाब: केवल Prime Minister और गृहमंत्री में इतना कठोर निर्णय लेने की हिम्मत है. हिंदुस्तान में 10 करोड़ घुसपैठिए रह रहे हैं, यहीं पर बच्चे पैदा कर रहे हैं और लोगों का रोजगार छीन रहे हैं. इन घुसपैठियों के कान पकड़कर बाहर निकालने की हिम्मत केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी की Government में है.

सवाल: Chief Minister ममता बनर्जी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि यूसीसी लागू करेंगी.

जवाब: ममता बनर्जी बताएं कि जब देश एक है तो दो विधान क्यों? हिंदुस्तान में एक ही विधान एक ही कानून और एक ही संविधान चलेगा. ममता बनर्जी का हाल ‘खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे’ वाली है. आने वाले दिनों में Government में नहीं रहेगी, इसलिए बौखलाई हुई हैं. Prime Minister, अमित शाह और अजीत डोभाल की वजह से हिंदुस्तानी आज सुरक्षित और बहुत खुश हैं.

सवाल: लव जिहाद बढ़ते जा रहे हैं, इसकी परिभाषा क्या है?

जवाब: लव जिहाद की कोई परिभाषा नहीं होती क्योंकि इन लोगों के यहां पर सिर्फ जिहाद होता है, लव नहीं. यह जिहाद करते-करते मानवता को शर्मसार कर देते हैं. कश्मीर में 1990 में एक लड़की के साथ जिहादियों ने रेप किया और उसके बाद शरीर को बीच से काटा, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया था.

सवालः धर्मांतरण और लव जिहाद क्यों नहीं रुक रहा?

जवाबः जिस दिन लव जिहादियों को जेल भेजने के बजाय 72 हूरों से मेल करा दिया जाएगा, उस दिन लव जिहाद रुक जाएगा. समस्या यही है जिहादियों को सजा नहीं मिलती है. चीन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में लव जिहाद इसलिए नहीं होता क्योंकि वहां का कानून कठोर है. हिंदुस्तान का कानून लचर है. इसलिए India में लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनना चाहिए.

ओपी/पीएम

Leave a Comment