चेन्नई, 28 अगस्त . भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि चंद्रमा पर भारत का रोवर प्रज्ञान सावधानी से घूम रहा है. वह नुकसान से बचते हुए आगे बढ़ रहा है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि 27 अगस्त को रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर दूर 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला. रोवर को रास्ते पर वापस लौटने का आदेश दिया गया. यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.
23 अगस्त को चंद्रमा की धरती पर सुरक्षित लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंच गया.
–
एमकेएस