प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से रोहतास की महिलाओं की बढ़ी आमदनी, पीएम मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

रोहतास, 27 फरवरी . Prime Minister विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सासाराम रेलवे मैदान में तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का उद्घाटन रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने किया.

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि कृषि प्रधान जिला रोहतास पहले से औद्योगिक क्षेत्र में शामिल रहा है और अब केंद्र तथा राज्य Government की विभिन्न योजनाओं से लोग रोजगार और व्यवसाय की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे जिला लघु उद्योग की दिशा में अग्रसर होता जा रहा है.

सासाराम रेलवे मैदान में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का उद्घाटन करने के बाद जिलाधिकारी उदिता सिंह ने स्टॉल पर रखे निर्मित सामानों का जायजा लिया. इसके संबंध में उन्हें जिला उद्योग पदाधिकारी आशीष रंजन ने विस्तृत जानकारी दी.

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने लाभार्थियों के लगे स्टॉल से उनके निर्मित सामान की खरीदारी भी की. कई सामग्री आकर्षण का केंद्र भी बनी रही. जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंची महिला लाभार्थियों ने Prime Minister विश्वकर्मा योजना की सराहना करते हुए लोगों से इस योजना से जुड़कर कारोबार करने की अपील की.

Prime Minister विश्वकर्मा योजना से कई लाभार्थियों की बदलती आर्थिक स्थिति के साथ जीवनशैली में भी सुधार हुआ है. महिलाओं ने इसे साझा करते हुए लोगों को लघु उद्योग से जुड़ने के लिए इसे एक अच्छी योजना बताया.

Prime Minister विश्वकर्मा योजना की लाभार्थी रूबी देवी ने से बातचीत में कहा कि मेरे पति नहीं हैं, मैं अपने दो बच्चों की देखभाल खुद ही करती हूं. पहले मैं सिलाई करके किसी तरह अपना घर चलाती थी, लेकिन Prime Minister विश्वकर्मा योजना से मुझे सिलाई मशीन मिली. इससे मेरा काम बढ़ गया है. उन्होंने Prime Minister को धन्यवाद दिया.

Prime Minister विश्वकर्मा योजना के तहत काम करने वाली दिव्यांग रीवा कुमारी ने कहा कि मैं सिलाई-कढ़ाई करके अपना भरण-पोषण करती हूं. मुझे भी योजना का लाभ मिला है. मैं अन्य महिलाओं से भी अपील करती हूं कि वे इससे जुड़ें और इसका फायदा लें. इससे उनकी बेरोजगारी दूर होगी.

Prime Minister विश्वकर्मा योजना की लाभार्थी उषा देवी का कहना है कि मैं खिलौने, टेडी बियर आदि बनाती हूं. सिलाई-कढ़ाई का भी काम करती हूं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस योजना के तहत लोगों को फायदा मिल रहा है, आप भी इससे जुड़ें.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment