
Patna, 26 दिसंबर . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार Government पर खाद-उर्वरक में धोखाधड़ी का आरोप लगाया. इस बीच बिहार Government के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने Friday को राजद के आरोप पर पलटवार किया.
उन्होंने से बात करते हुए राजद के आरोप पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, “क्या राजद ने भ्रष्टाचार पर पोस्ट किया है? और हमारे जैसे लोगों पर आरोप लगा रहा है? राजद की बुनियाद मैंने ही रखी थी, यह सभी को पता है. पहले के राजद और अब के राजद में कितना अंतर हो गया है, हम बता नहीं सकते.”
उन्होंने कहा, “पहले का राजद इन्हीं बातों से खत्म हो रहा है. वे 78 सीटों से 25 सीटों पर आ गए हैं. अब वे 25 भी हारने वाले हैं. मैं राजद को चुनौती देता हूं कि उन्होंने जो आरोप लगाया है, उसका प्रूफ करें. जिस दिन उन्होंने आरोप को साबित कर दिया, मैं इस्तीफा दे दूंगा. मैं सत्ता लोभी नहीं हूं और न ही भाजपा है.”
कृषि मंत्री ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister नीतीश कुमार ने उसूल, किसानों, मजदूरों और नौजवानों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है. राजद के अपने कुकर्म हैं, जिसके कारण उन्हें सत्ता से हटा दिया गया. राजद के इन्हीं कारणों से उसका अस्तित्व जल्द समाप्त हो जाएगा. बिहार की जनता राजद को अच्छे से जानती है. उन्हें झूठा आरोप लगाना बंद करके जनता के हित में काम करना चाहिए. मेरे Political जीवन के लंबे काल में आज तक एक दाग भी नहीं लगा है. मेरी संपत्ति की जांच कर लें.”
उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई और कहा, “India की Government ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है. इस विषय पर जो आवश्यक कार्रवाई हो सकती है, Government उसे करने पर विचार कर रही है.”
इससे पहले राजद ने आधिकारिक social media अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर Government पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, “बिहार के किसानों के हिस्से की खाद-उर्वरक की बेरोकटोक, बेधड़क चल रही है बिहार-नेपाल सीमा पर तस्करी. भाजपा, नीतीश Government, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव, कृषि मंत्रालय और Police-प्रशासन… सभी की इसमें है मिलीभगत!”
–
एससीएच/एबीएम