
Bhopal , 12 फरवरी . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि शोध समाज के विकास का आधार है और इसे आधुनिक, परिष्कृत तथा परिमार्जित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए.
राजधानी के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के विज्ञान भवन में श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोधार्थी समागम (नेशनल रिसर्चर्स मीट) 2026 को संबोधित करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि शोध अकादमिक गतिविधि मात्र नहीं, यह समाज और राष्ट्र की दिशा बदलने वाली शक्ति है. कोई भी शोध इतना उच्च कोटि का होना चाहिए जो हम सबकी सोच को एक नई दृष्टि और नई दिशा भी दे.
Chief Minister यादव ने सभी शोधार्थियों से आह्वान किया कि वे देश के विकास के लिए अपनी जिज्ञासा और रुचि के अनुसंधान क्षेत्रों में निर्भीक होकर आगे बढें. उन्होंने कहा कि जैसे आवश्यकता आविष्कार की जननी है, वैसे ही शोध विज्ञान और सभी वैज्ञानिक पद्धतियों का जनक है. मानवीय प्रज्ञा में जब वैज्ञानिक ज्ञान का समावेश हो जाता है, तब वह ‘प्रज्ञान’ का रूप ले लेती है.
Chief Minister यादव ने कहा कि विज्ञान के विकास में ही देश का समग्र विकास निहित है. मध्यप्रदेश को शोध और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हमारी Government प्रतिबद्ध है. शोध समाज के विकास का आधार है और इसे आधुनिक, परिष्कृत तथा परिमार्जित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि शोध सिर्फ एक शैक्षणिक आवश्यकता नहीं, सामाजिक परिवर्तन और विकास का सशक्त माध्यम भी है. दुनिया के ज्ञान पर पश्चिम का प्रभाव पड़ा है. भारतीय संस्कृति भी इससे प्रभावित हुई. हमारी संस्कृति में एकल शोध की परंपरा कभी नहीं रही. शोध समाज आधारित होना चाहिए, जिसमें राष्ट्र के कल्याण की बात कही जाए. दत्तोपंत ठेंगडी शोध संस्थान राष्ट्रीय शोधार्थी समागम के माध्यम से देश के शोधार्थियों को नई दिशा प्रदान कर रहा है.
आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण महाराज ने कहा कि Madhya Pradesh ने महाकाल की प्रतिष्ठा से विश्व को अवगत कराया है. हम दुनिया को सर्वस्व दे रहे हैं, क्योंकि हमारे पास महाकाल हैं. शोधार्थी एक प्रकार से बोधार्थी भी हैं. जो शोध हमें बोध तक न ले जाए, वह व्यर्थ है. मनुष्य का ज्ञान चिंतन आधारित है, न कि डाटा आधारित. डाटा का विश्लेषण करना तो मशीनों का काम है. हमारे शोध को भारतीय संस्कृति और चरित्र मूलक होना चाहिए, प्रतिक्रिया पराणय न हो. कोई भी नया विचार नवाचार नहीं होता है. परंपराओं को अंगीकार करते हुए नया काम करना ही नवाचार है.
वरिष्ठ लेखक एवं चिंतक सुरेश सोनी ने कहा कि India के भौगोलिक स्वरूप में वेद आधारित सांस्कृतिक परिदृश्य नजर आता है. India के पुनरोत्थान के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि इसमें विदेशी मूल्यों का प्रकटीकरण नहीं होना चाहिए. India में पिछले 150 से 200 सालों में यूरोप आधारित अकादमिक शिक्षा व्यवस्थाएं लागू की गईं. अब हमारे शोधार्थी कला, संस्कृति, न्याय, अर्थव्यवस्था जैसे अन्य विषयों पर भारतीय शिक्षा पद्धति आधारित शोध पर कार्य करें. इसमें भारतीय समग्रता को भी ध्यान में रखा जाए.
–
एसएनपी/एएमटी