घुसपैठियों को हटाना निश्चित रूप से कानूनी है: प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 21 दिसंबर . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने पीएम मोदी के एसआईआर पर दिए एक बयान का समर्थन करते हुए कहा कि घुसपैठियों को हटाना निश्चित रूप से कानूनी है.

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी Government पर घुसपैठियों को बचाने के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का विरोध करने का आरोप लगाया था. पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों को बचाने के लिए Government अपनी पूरी ताकत लगा रही है, जो बदले में पश्चिम बंगाल के गरीबों को लूटते हैं, आतंक और अराजकता फैलाते हैं और हमारी नारी शक्ति के खिलाफ अत्याचार करते हैं. पश्चिम बंगाल के लोगों से मोदी का यह वादा है कि राज्य में भाजपा Government बनने के बाद घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पीएम मोदी के बयान पर BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि हम सब जानते हैं कि जब बिहार में एसआईआर हुआ था, तो बड़ी संख्या में अयोग्य लोगों को हटाया गया था जिन्हें गलत तरीके से वोटर के तौर पर जोड़ा गया था. हाल ही में बंगाल में एसआईआर का ड्राफ्ट सामने आया, जिसमें अवैध घुसपैठिये सामने आए.

उन्होंने कहा कि जैसा कि Prime Minister ने कहा है, वे अयोग्य लोग जिन्हें एक साजिश के तहत India की वोटर लिस्ट में शामिल किया गया था, वे कभी वैध वोटर नहीं हो सकते और उन्हें हटाना निश्चित रूप से कानूनी है और यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में भी आता है.

‘जी राम जी’ बिल को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर BJP MP ने कहा कि क्या सोनिया गांधी ने यह बिल पढ़ा है? अगर वह इसे पढ़ें और अपने सलाहकारों पर आंख बंद करके भरोसा न करें, तो जरूर इस बिल की सच्चाई सामने आएगी. इस बिल के जरिए Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में एक आम किसान को कई फायदे मिलेंगे और वह मजबूत होगा, लेकिन कांग्रेस नेताओं की हालत यह है कि वे सिर्फ अपने दरबारियों की तरफ देखते हैं. संसद में कौन सा बिल पेश हुआ है, इस पर वे कोई ध्यान नहीं देते.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment