होली पर 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को राहत, सीएम योगी ने जारी किए 1500 करोड़ रुपए

Lucknow, 28 फरवरी . होली से पहले उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश Government ने 1 करोड़ 86 लाख उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों को बड़ी राहत देते हुए 1500 करोड़ की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी जारी कर दी.

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह राशि सीधे लाभार्थियों को उपलब्ध होगी, जिससे वे अपने संबंधित एजेंसी से भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगी. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को होली पर्व के अवसर पर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों के लिए 1500 करोड़ की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी जारी की.

उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समता और सद्भाव का प्रतीक है, जहां कोई छोटा-बड़ा नहीं होता. Chief Minister ने कहा कि डबल इंजन Government ने जो घोषणा की थी, उसी क्रम में यह धनराशि जारी की गई है. लाभार्थी अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर इस राशि का उपयोग करते हुए भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य Government ने दीपावली और होली से पहले प्रत्येक उज्ज्वला परिवार को एक-एक मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. सीएम योगी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi देश में गरीब, किसान, महिला और युवा को प्राथमिकता देने की बात करते हैं. देश में चार ही जातियां हैं: किसान, महिला, युवा और गरीब. सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिले, यही ‘सबका साथ-सबका विकास’ का मंत्र है.

Chief Minister ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिला है, जिनमें से 1.86 करोड़ लाभार्थी उत्तर प्रदेश के हैं. केंद्र Government प्रत्येक लाभार्थी को वर्ष में 9 सिलेंडरों पर 335.40 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी उपलब्ध करा रही है, जो सीधे खाते में वापस की जाती है.

उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं, जिनमें 15 करोड़ से अधिक उत्तर प्रदेश के हैं. साथ ही 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

Chief Minister ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि अब प्रदेश में बेटियां, व्यापारी और आम नागरिक सुरक्षित हैं. पहले त्योहारों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति बनती थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश निवेश और विकास का केंद्र बन रहा है.

उन्होंने कहा कि जर्मनी, जापान और सिंगापुर जैसे देशों से निवेश आने से युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा. सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिला श्रमबल भागीदारी दर पहले 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है. गांव की बेटी सबकी बेटी होती है. Government उसके साथ खड़ी है.

Chief Minister ने यह भी कहा कि Government का काम जनता की सेवा करना है. हमारे लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है. उन्होंने विश्वास जताया कि कल्याणकारी योजनाओं और बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश देश-दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है और आने वाले समय में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

विकेटी/एएमटी

Leave a Comment