
कोलकाता, 24 मई . पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना Sunday को होनी है. बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने मतगणना को लेकर कहा कि फाल्टा का नतीजा सबको पता है. कोई लड़ाई नहीं हुई. टीएमसी के लोग भाग गए.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि कल केंद्र Government ने 51 हजार लोगों को नौकरी दी, जिसको लेकर किसी को कोई शिकायत नहीं है. उसी तरह पूरी पारदर्शिता के साथ यहां भी काम किया जाएगा.
नगर निगम की ओर से टीएमसी को नोटिस दिए जाने पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अस्थायी है और ऑफिस भी अस्थायी है. जब पार्टी ही नहीं रहेगी तो ऑफिस की क्या जरूरत है?
कोलकाता के एक काउंसलर की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों काउंसलर हैं, जो लुटेरे और असामाजिक हैं. उनको सजा मिलनी ही चाहिए. जैसे-जैसे साक्ष्य सामने आएंगे, Police अपना काम करेगी. कानून से कोई ऊपर नहीं है. बंगाल में लूटमारी का नेतृत्व इन्हीं लोगों ने किया है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर दिलीप घोष ने कहा कि दूसरे देशों में कीमतों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. Government ने तेल कंपनियों को दाम नहीं बढ़ाने दिए थे, जिससे उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ा. मौजूदा हालात के हिसाब से तेल के दाम थोड़े बढ़ेंगे ही.
बता दें कि 21 मई को फाल्टा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ था. 285 मतदान केंद्रों में से किसी से भी हिंसा, तनाव या चुनावी धांधली की कोई रिपोर्ट नहीं मिली थी. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बताया था कि शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 86.11 रहा, जो काफी ज्यादा है.
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा वोटिंग पूरी तरह सुरक्षा घेरे में कराई गई थी, जिसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र Police बलों (सीएपीएफ) की 35 कंपनियां तैनात की गई थीं. किसी एक विधानसभा क्षेत्र के लिए यह तैनाती काफी ज्यादा मानी जाती है.
फाल्टा विधानसभा सीट के लिए सबसे पहले 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. उस दिन चुनाव में धांधली की बड़े पैमाने पर शिकायतें मिलने के बाद India निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया था.
–
एसडी/एएस