दिल्ली के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी

New Delhi, 1 अप्रैल . देश के एयरपोर्ट, शैक्षणिक सहित विभिन्न संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी मेयर राजा इकबाल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है.

खालिस्तान नेशनल आर्मी द्वारा भेजे गए ईमेल में लिखा गया है, “दिल्ली बनेगा खालिस्तान, दिल्ली के मेयर ऑफिस में 2:11 मिनट पर बम पर धमाका किया जाएगा.” इसके साथ लिखा गया है कि “यह आत्मघाती हमला होगा. खालिस्तान सिखों के दुश्मन मोदी-शाह और जयशंकर.” धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली Police, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी. डॉग स्क्वायड ने ऑफिस के हर कोने में तलाशी अभियान चलाया. हालांकि अभी कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है. तीन साल पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद डेमोलिशन विवाद के बाद मेयर को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं.

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को 24 मार्च को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ईमेल के जरिए भेजे गए संदेश में कहा गया था कि विधानसभा और पास के मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा. सबसे पहले विधानसभा के ऑफिशियल ईमेल पर सुबह 7:28 बजे धमकी भरा मेल आया. इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर 7:49 बजे एक और धमकी मिली. दोनों ईमेल में कई नाम शामिल किए गए थे, जिनमें एलजी तरनजीत सिंह संधू, Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली Police और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं. विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके की गहनता से जांच शुरू की गई. डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विस्तार से जांच की थी. सुरक्षा कारणों से विधानसभा की कार्यवाही को 11:30 बजे तक स्थगित कर दी गई थी.

इसके पहले 2 मार्च को दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट, सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. सुबह 8 बजे के बाद स्कूलों के स्टाफ ने ईमेल देखा और तुरंत दमकल और Police को सूचित किया. दिल्ली Police, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड मौके पर जांच की थी. इस तरह की धमकियां आम लोगों और खासकर छात्रों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं.

ओपी/पीएम

Leave a Comment