विकसित भारत की परिकल्पना में युवाओं के विचारों का समावेश जरूरी: रक्षा खडसे

New Delhi, 10 जनवरी . India मंडपम, New Delhi में विकसित India यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का उद्घाटन Friday को केंद्रीय युवा और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया. कार्यक्रम में केंद्रीय खेल और युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि विकसित India संकल्प में युवाओं के विचार का भी समावेश होना चाहिए.

से बात करते हुए रक्षा खडसे ने कहा, “युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है. हम जब भी विकसित India की बात करते हैं, तो उसमें युवाओं के विचारों का समावेश होना चाहिए. इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. इसका दूसरा एडिशन चल रहा है. हम कार्यक्रम विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के माध्यम से मनाते हैं. Monday को Prime Minister Narendra Modi खुद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे.”

इस कार्यक्रम में अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा भी शामिल हैं.

Himachal Pradesh की अदिति ने से कहा कि मैं India Government का हम युवाओं को अपने विचार रखने का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. हम Prime Minister से मिलने और अपनी बात रखने के लिए बहुत उत्साहित हैं. हमें गर्व है कि हम अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

पंजाब के राजेंद्र प्रिय सिंह बैंस ने कहा कि मैं युवाओं की Government और लोकतंत्र में उनकी भूमिका पर विचार लेकर आया हूं. मैंने कल भी अपना विचार साझा किया था. इस पर चर्चा भी होनी है. मैं Government के इस प्रयास की सराहना करता हूं.

पंजाब की आयुषी भारद्वाज ने कहा कि हमें अपने विचार रखने का मंच मिल रहा है, Union Minister समय निकालकर हमारी बात सुन रहे हैं. Prime Minister के सामने हमारे विचार आएंगे. यह बहुत बड़ा अवसर है.

उत्तर प्रदेश से आए अमन ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के सामने अपने विचार रखने का अवसर मिलना बहुत बड़ी बात है. यह जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव है, जो हमें जिंदगी भर प्रेरित करेगा.”

Gujarat के हर्षु पांड्या ने कहा कि विकसित India कार्यक्रम देश के युवाओं को एक साथ जोड़ने का माध्यम है. इसके लिए हम Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का धन्यवाद करते हैं.

Rajasthan के अश्विनी कुमार झिंगड़ ने कहा कि मैं India Government के युवा और कार्यक्रम मंत्रालय का इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं. इस कार्यक्रम ने देशभर के युवाओं को अपनी बात रखने का एक राष्ट्रीय मंच दिया है और इसके माध्यम से सभी एक साथ आए हैं.

तेलंगाना की जाह्नवी ने कहा, India मंडपम में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे गर्व हो रहा है. इस कार्यक्रम के लिए मैं Prime Minister को धन्यवाद देना चाहती हूं. इस कार्यक्रम के माध्यम से ही पूरे देश के प्रतिभाशाली युवाओं को एक साथ एकत्रित होने और अपनी बात रखने का अवसर मिला है.

पीएके

Leave a Comment