
राजकोट, 9 जून . Gujarat के राजकोट में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए Gujarat राज्य मार्ग परिवहन निगम ने 5 नई वॉल्वो बसें दी हैं. इनमें से 3 बसें राजकोट-भुज और 2 बसें राजकोट-वडोदरा रूट पर संचालित की जाएंगी. राजकोट महानगरपालिका की मेयर डॉ. नेहल शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर नई बसों को रवाना किया.
इस मौके पर राजकोट महानगरपालिका के मेयर डॉ. नेहल शुक्ला ने कहा, “जब से Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने परिवहन विभाग की जिम्मेदारी उपChief Minister हर्ष संघवी को सौंपी है, तब से क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं. अब Gujarat के लोगों को अच्छी बसों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार बसों का संचालन किया जा रहा है. Government का लक्ष्य है कि जनता को सस्ती और अच्छी यात्रा करने का अवसर मिले. जनता से अपील है कि प्राइवेट की तुलना में सस्ती Governmentी बसों का लाभ लें. राजकोट के लिए 5 बस देनें के लिए उपChief Minister का आभारी हूं.”
एसटी डिपो मैनेजर एन. जी. ठुम्मर ने बताया कि 2 बस भुज और 3 वडोदरा के लिए शुरू की गई हैं. एक सप्ताह पहले भी दो बसें आई थीं, जिसको राजकोट-वडोदरा रूट पर चलाया जा रहा है. 5 नई वॉल्वो बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. डिपो मैनेजर ने कहा कि जनता से अपील है कि एसटी बसों में अधिक से अधिक सफर करें और Prime Minister मोदी के डीजल बचत मुहिम का हिस्सा बनें.
डिपो मैनेजर ने बताया कि वर्तमान में राजकोट एसटी विभाग के पास 17 वॉल्वो, 20 एसी लग्जरी और 20 इलेक्ट्रिक एसी बसें हैं, जो विभिन्न रूटों पर चल रही हैं. इसके अलावा जल्द ही 6 नई एसी बसें भी राजकोट को मिलने वाली हैं. आने वाले समय में इन नई बसों को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, मोरबी, जामनगर और दाहोद जैसे महत्वपूर्ण रूटों पर भी शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.
–
ओपी/वीसी