राहुल गांधी देश के लिए खतरा नहीं हैं: राशिद अल्वी

मुरादाबाद, 22 फरवरी . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने Union Minister किरेन रिजिजू के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए खतरा नहीं हैं. अगर वे खतरा हैं, तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता है?

मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान राशिद अल्वी ने कहा कि Union Minister किरेन रिजिजू जो कह रहे हैं, अगर बात सही है कि राहुल गांधी देश के लिए सबसे खतरनाक हैं, तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता? सत्ता आपके हाथ में है, Government आपके पास है. आपके बयान से साफ पता चलता है कि आपकी Government नाकाबिल है. जिसे आप सबसे खतरनाक मानते हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत भी नहीं है. ऐसे बयान केवल लोगों को गुमराह करने के लिए दिए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए खतरा नहीं हैं, बल्कि केंद्र की एनडीए Government देश के लिए खतरा है.

राशिद अल्वी ने कहा कि राहुल गांधी Lok Sabha में एक मैगजीन का हवाला देकर अपनी बात रख रहे थे, लेकिन India Government और भाजपा को यह बात पसंद नहीं आई. चूंकि उनका असली चेहरा देश के सामने आ जाता है, इसलिए उन्हें बोलने नहीं दिया जाता. पूरा देश जानता है कि नरवणे ने अपनी किताब में क्या लिखा था. उन्होंने कहा कि केंद्र Government विकास की बात नहीं करती.

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार कह रही है कि भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील India के लोगों के हित में नहीं है.

Governor आरिफ मोहम्मद खान के बयान पर राशिद अल्वी ने कहा कि वे गवर्नर बनने से पहले पीएम मोदी के आलोचक थे. उनकी राय अच्छी नहीं थी. लेकिन, गवर्नर बनने के बाद उनकी राय अच्छी हो गई है. देश के लोग उनकी बातों पर यकीन नहीं कर सकते.

राशिद अल्वी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल ठीक कहा है कि खिलाड़ियों को हाथ मिलाना चाहिए.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मामले पर राशिद अल्वी ने कहा कि हिंदू समाज उनका बहुत सम्मान करता है. उन पर इस तरह की First Information Report करना प्रशासन का गलत कदम है. वे हिंदू समाज के बड़े महात्मा हैं, उन्हें पूरा देश सम्मान करता है. First Information Report को वापस लेना चाहिए.

डीकेएम/एमएस

Leave a Comment