पंजाब : नवजोत कौर सिद्धू होंगी अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा, भगवंत मान पर साधा निशाना

New Delhi, 8 अप्रैल . नवजोत कौर सिद्धू ने चंडीगढ़ में कहा कि जिस पार्टी से वह जुड़ी हुई हैं, वह नई नहीं है, बल्कि उसकी स्थापना साल 2015 में ही की गई थी. इसकी जिम्मेदारी अब वह संभाल रही हैं.

मीडियाकर्मियों से बातचीत में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि मैं पेशेंट रह चुकी हूं, इसलिए मुझे कैंसर से पीड़ित लोगों का दर्द पता है. वे दर्द में चिल्लाते हैं. उन्होंने कहा कि इलाज के लिए अफीम का इस्तेमाल किया जाता है. किसानों को पूरी सुरक्षा और गारंटी के साथ खेती करने की छूट देनी चाहिए. शर्त होनी चाहिए कि वे किसी अनधिकृत व्यक्ति को न बेचें.

उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू किसी पार्टी में नहीं हैं. साल 2022 से वे राजनीति में ही नहीं हैं. अगर वे किसी पार्टी से होते, तो अब तक किसी राष्ट्रीय मंच पर उन्हें बुलाया गया होता.

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से पंजाब चुनाव में वही Chief Minister का चेहरा होंगी. उन्होंने फिर कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं.

नवजोत कौर ने कहा कि कांग्रेस में चल रहे भ्रष्टाचार के बारे में प्रियंका गांधी को भी बताने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस जीत सकती है, लेकिन जो फ्रंट के नेता हैं, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. जिस नेता को आगे किया जाएगा, उसके खिलाफ ईडी आ जाएगी. मैं बताना चाह रही थी कि जमीनी स्तर पर क्या स्थिति है.

उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को बहुत वक्त मिल चुका है. गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने भगवंत मान पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने ही कुछ लोगों के साथ मिलकर Government चला रहे हैं. विधायकों की कोई गलती नहीं है, क्योंकि उनकी चल ही नहीं रही. दिल्ली से बैठकर Government चलाई जा रही है. सारे विधायक परेशान हैं.

एएमटी/एमएस

Leave a Comment