यूरोप दौरे पर फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

नई द‍िल्‍ली, 9 जून . Prime Minister Narendra Modi 13 से 19 जून तक फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूरोप का दौरा करने वाले हैं. सात द‍िवसीय इस यात्रा में पीएम 13 से 14 जून तक फ्रांस (नाइस), 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया और 16 से 19 जून तक स्लोवाकिया (इवियान और पेरिस) की यात्रा भी करेंगे.

नई द‍िल्‍ली, 9 जून . Prime Minister Narendra Modi 13 से 19 जून तक फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूरोप का दौरा करने वाले हैं. सात द‍िवसीय इस यात्रा में पीएम 13 से 14 जून तक फ्रांस (नाइस), 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया और 16 से 19 जून तक स्लोवाकिया (इवियान और पेरिस) की यात्रा भी करेंगे.

इस यात्रा का मकसद India के इन देशों और अंतरराष्ट्रीय मंचों के साथ सहयोग को और मजबूत करना, नई साझेदारियों को बढ़ावा देना और तकनीक, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना है.

फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों के बुलावे पर Prime Minister 14 जून को नाइस में President के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता India और फ्रांस के बीच पूरे रिश्ते की समीक्षा करेंगे, जिसे इस साल ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाया गया है. नाइस में दोनों नेता मिलकर ‘India इनोवेट्स’ इवेंट का भी उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के बड़े स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स शामिल होंगे. भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष के दौरान हो रहा यह खास आयोजन दोनों देशों के बीच मजबूत इनोवेशन साझेदारी को और आगे बढ़ाएगा.

यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाक गणराज्य के Prime Minister रॉबर्ट फिको के न‍िमंत्रण पर Prime Minister Narendra Modi 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया का राजकीय दौरा करेंगे. 1993 में स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार होगा जब India के Prime Minister स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे. यह यात्रा फरवरी 2026 में एआई इम्पैक्ट समिट के लिए India आए स्लोवाक President पीटर पेल्लेग्रिनी और अप्रैल 2025 में स्लोवाकिया की यात्रा पर गईं India की President की यात्रा के बाद हो रही है.

इस दौरान Prime Minister फिको के साथ बातचीत करेंगे और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे. Prime Minister President पेल्लेग्रिनी से भी मुलाकात करेंगे. यह यात्रा India और स्लोवाकिया के बीच व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे निर्माण जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने की India की प्रतिबद्धता को दोहराएगी.

यात्रा के तीसरे चरण में Prime Minister 16 से 17 जून 2026 को फ्रांस के इवियान में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन के दौरान वे जी-7 देशों के नेताओं और आमंत्रित साझेदार देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

इस दौरान Prime Minister मोदी ‘नई साझेदारियों को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से बढ़ाना’, ‘सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास को फिर से गति देना’ और ‘एआई को सुरक्षित, तेज और प्रभावी तरीके से लागू करना सुनिश्चित करना’ जैसे व‍िषयों पर आधार‍ित बैठक में भाग लेंगे.

इसके अलावा, सम्मेलन के दौरान Prime Minister कई अन्य देशों के नेताओं के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

यात्रा के आखिरी चरण में Prime Minister 18 जून 2026 को पेरिस जाएंगे, जहां वे कुछ और द्विपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इवेंट ‘विवाटेक समिट’ में भी शामिल होंगे.

Prime Minister की यह आने वाली यूरोप यात्रा India के फ्रांस, स्लोवाकिया और जी-7 देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करेगी. जी-7 में उनकी भागीदारी यह दिखाती है कि India आज ग्लोबल साउथ की एक मजबूत आवाज है और दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने में एक अहम साझेदार है. ‘India इनोवेट्स’ और ‘विवाटेक समिट’ में उनकी मौजूदगी India को इनोवेशन, डिजिटल बदलाव और उद्यमिता के एक वैश्विक केंद्र के रूप में सामने लाएगी और इससे भारत, फ्रांस और यूरोप के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के बीच नए सहयोग बनने की उम्मीद है. यह यात्रा यूरोपीय संघ के साथ India की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को भी दोहराएगी.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment