
अदीस अबाबा, 17 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi इथियोपिया की यात्रा पूरी कर ओमान की ओर प्रस्थान कर चुके हैं. एक बार फिर इस अफ्रीकी देश के Prime Minister अबी अहमद अली ड्राइविंग व्हील पर दिखे. वो खुद ड्राइव कर उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे.
ओमान रवाना होने से पहले Prime Minister मोदी ने Wednesday को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. इस तरह ये दुनिया की 18वीं संसद बनी जहां पीएम मोदी ने भाषण दिया.
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यह शेरों की धरती है. यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरा गृहराज्य Gujarat भी शेरों की धरती है.
इस दौरान पीएम मोदी ने India और इथियोपिया के रिश्तों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ” India और इथियोपिया जलवायु और भावना दोनों में एक दूसरे के साथ विचार साझा करते हैं. लगभग 2000 साल पहले, हमारे पूर्वजों ने संबंध स्थापित किए थे. हिंद महासागर के पार व्यापारी मसालों और सोने का व्यापार करते थे, लेकिन वे केवल वस्तुओं का ही व्यापार नहीं करते थे, वे विचारों और जीवन शैली का भी आदान-प्रदान करते थे. अदीस और धोलेरा जैसे बंदरगाह न केवल व्यापार केंद्र थे, बल्कि सभ्यताओं के बीच सेतु भी थे. आधुनिक समय में, हमारा संबंध एक नए युग में प्रवेश कर रहा है. 1941 में इथियोपिया की मुक्ति के लिए भारतीय सैनिकों ने इथियोपियाई लोगों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी.”
संयुक्त सत्र में संबोधन खत्म करते ही सांसदों ने पीएम मोदी के लिए खड़े होकर तालियां बजाई.
इससे पहले इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने Tuesday को पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया था. वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले विश्व स्तर के नेता बने. इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है.
पीएम मोदी Tuesday को ही इथियोपिया पहुंचे थे. यह उनका पहला दौरा है. पीएम अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया. जहां द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई.
–
केआर/