New Delhi, 20 जून . Prime Minister Narendra Modi ने President द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने मुर्मू को देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित करने वाली शख्सियत बताया है. पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी President को बधाई दी है.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शुभकामनाएं दीं. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “President द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा. जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है. उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है. ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.“
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीर्घायु होने की कामना करते हुए लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम India की President द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे. हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं.“
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “India की President द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. जमीनी स्तर से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का उनका सफर India के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है. सामाजिक न्याय, गरीबों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी. राष्ट्र की सेवा में उनके दीर्घ, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूं.
Union Minister नितिन गडकरी ने social media पोस्ट में लिखा, “President द्रौपदी मुर्मू, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.“
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सेवा और सादगी का प्रतीक बताते हुए लिखा, “सेवा और सादगी की प्रतीक, President द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है.“
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media पोस्ट में लिखा, “सहजता, सरलता, सौम्यता और महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति President द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु बदरी विशाल से आपके सुदीर्घ, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.“
–
डीकेएम/केआर