दो देशों की राजकीय यात्रा के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं अंगोला, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की

New Delhi, 9 नवंबर . President द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय अफ्रीकी देशों की राजकीय यात्रा पर हैं. यात्रा के पहले चरण में President Sunday को अंगोला पहुंचीं. यह किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की अंगोला की पहली राजकीय यात्रा है. President मुर्मू की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.

इस क्रम में President द्रौपदी मुर्मू ने President जोआओ मैनुअल गोनकाल्वेस लौरेंको के साथ व्यापक द्विपक्षीय चर्चा की. President भवन की तरफ से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर बताया गया कि दोनों नेताओं ने ऊर्जा साझेदारी, बुनियादी ढांचे, रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल प्रौद्योगिकियों सहित सहयोग को गहरा करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमति व्यक्त की.

President ने अंगोला की विकास यात्रा में द्विपक्षीय रूप से और साथ ही भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन के व्यापक ढांचे में एक विश्वसनीय भागीदार बने रहने की India की प्रतिबद्धता दोहराई.

इस अवसर पर मत्स्य पालन, जलीय कृषि और समुद्री संसाधनों में सहयोग और वाणिज्य दूतावास संबंधी मामलों पर समझौता ज्ञापनों का भी आदान-प्रदान किया गया.

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने social media पर President द्रौपदी मुर्मू के रवाना होने की तस्वीरें साझा कर लिखा, “अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण के प्रति India की प्रतिबद्धता दोहराते हुए President द्रौपदी मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की दो देशों की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं. यह यात्रा हमारे President की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा होगी.”

India और अंगोला के बीच द्विपक्षीय व्यापार में बढ़त हो रही है और विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान यह 4.192 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया. India अंगोला का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. अंगोला के कुल निर्यात में India की भागीदारी 10 फीसदी है, जिसमें कच्चे तेल का व्यापार अहम है.

इसके अलावा दोनों देश खेती, मेडिकल सर्विस, फार्मास्यूटिकल्स (जेनेरिक दवाएं), हीरे के व्यापार, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग भी शामिल है.

विदेश मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव सुधाकर दलेला ने President द्रौपदी मुर्मू की इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा था कि President 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगी. यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की अंगोला और बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा होगी. अफ्रीका के साथ India का जुड़ाव बढ़ रहा है. दोनों देशों के बीच Political, व्यापार, आर्थिक और विकास साझेदारी समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों में संबंध गहरे हो रहे हैं.

एमएस/डीकेपी