
ऋषिकेश, 9 जून . परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने 10 जून को पीएम मोदी के India के सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि केवल समय की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास और समर्थन की देन है.
ऋषिकेश में से बात करते हुए स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि Prime Minister मोदी के कार्यकाल का यह 12 साल का लंबा सफर India की वैश्विक यात्रा का एक ऐतिहासिक अध्याय है, जो यह कहता है कि अगर मोदी हैं, तो यह मुमकिन है. नया India उस यात्रा का प्रतीक है, जिसने India की क्षमता, संस्कृति, लोकतंत्र और नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.
उन्होंने आगे कहा कि चाहे सूर्य नमस्कार हो या चंद्र चमत्कार, हर जगह India पहुंचा है. आज पूरी दुनिया India को एक ऐसे देश के रूप में देख रही है, जो अपनी जड़ों से जुड़ा है अपनी विरासत पर गर्व करता है और भविष्य को दिशा देता है. India में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करते हुए Prime Minister बने रहने वाले Narendra Modi ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यह उपलब्धि 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे, उनके जन-समर्थन और लोकतंत्र में उनके अटूट विश्वास की वजह से संभव हुई है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India ने विकास, विरासत संरक्षण, डिजिटल इनोवेशन, वैश्विक प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए आयाम स्थापित किए हैं.
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने नेहरू-इंदिरा गांधी के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि India ने नेहरू जी का दौर देखा, इंदिरा जी का नेतृत्व देखा, लेकिन आज India एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जब दुनिया India को सिर्फ एक देश के रूप में नहीं, बल्कि एक विजन, पहचान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए देख रही है.
उन्होंने Prime Minister मोदी के सफर का जिक्र करते हुए कहा कि एक चाय बेचने वाला, एक आम आदमी, जो खुद गरीबी झेल चुका था, उसने करोड़ों गरीबों के लिए घर बनवाए, शौचालय बनवाए, हर घर तक पानी पहुंचाया. उसने India का पूरा नक्शा ही बदल दिया. रूप बदला, रंग बदला, चाल बदली, सोचने का तरीका बदल गया. पीएम मोदी ने कभी हार नहीं मानी, कभी रुके नहीं. उनके नेतृत्व में India चिप से लेकर शिप तक, सुई से लेकर सी-प्लेन तक, विज्ञान से आध्यात्मिकता तक हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है.
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने सभी भारतीयों से अपील की कि हम अपना नजरिया बदलें और India को India के नजरिए से देखें. आइए, सबको साथ लेकर, सबको एकजुट करके, सबकी भलाई की कामना करते हुए आगे बढ़ें. अगर हम आगे बढ़ेंगे, तो India आगे बढ़ेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया India को सिर्फ देश के तौर पर नहीं, बल्कि नेतृत्व करने वाले देश के तौर पर देख रही है. India के पास ऐसा पीएम है, जो सभी के विकास के बारे में विजन रखता है.
–
डीकेएम/एबीएम