
तेल अवीव, 25 फरवरी . इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सपत्नी India के Prime Minister Narendra Modi का स्वागत करने पहुंचे. इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने पीएम मोदी को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया.
विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर ‘अपने मित्र’ पीएम मोदी का स्वागत किया. दोनों ने हाथ मिलाया और इस दौरान India के Prime Minister की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम ने अंग्रेजी में कहा कि आप ग्रेट लीडर हैं और बहुत अच्छे लग रहे हैं. दोनों मित्र गले मिले फिर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा से पीएम मोदी का परिचय कराया.
मिसेज नेतन्याहू ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था. यहीं पर पीएम नेतन्याहू ने Prime Minister मोदी के पॉकेट स्क्वायर (जैकेट की जेब में रखे रुमाल) की ओर इशारा कर कहा, “ये उससे मैच कर रहा है.”
इसके बाद दोनों पीएम और वहां मौजूद सारा ठहाके लगाकर हंस पड़े. माहौल खुशनुमा और हंसी से गुलजार हो गया.
बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पोस्ट पर स्वागत का क्लिप साझा कर दिल की बात कम शब्दों में कही. उन्होंने लिखा- मैं अपने मित्र Narendra Modi का इजरायल में स्वागत करता हूं.
बता दें, कि Prime Minister Narendra Modi दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं. बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया. पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे.
Prime Minister मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार वो नेसेट को भी संबोधित करेंगे. ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय Prime Minister होंगे. वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का भी हिस्सा बनेंगे.
Wednesday को Prime Minister के पहुंचने से पहले, इजराइली अखबार, द यरूशलम पोस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में एक खास फ्रंट पेज छापा. इस पर Prime Minister Narendra Modi की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है. वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते और शांति भी होता है.
–
केआर/