पीएम हुन मानेट का दावा, सीजफायर के बाद कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर सुधरे हालात

नोम पेन्ह, 29 जुलाई . कंबोडियाई Prime Minister हुन मानेट के अनुसार Monday आधी रात से युद्धविराम लागू होने के बाद कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर स्थिति सुधरी है.

अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म पर हुन मानेट ने कहा, “मलेशिया में एक विशेष बैठक में कंबोडिया और थाईलैंड के बीच हुए समझौते की भावना के अनुरूप, Monday आधी रात से युद्धविराम लागू होने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में स्थिति सुधरी है.”

उन्होंने कहा, “जल्द से जल्द दुश्मनी का खत्म होना प्रभावित लोगों, जैसे कि विस्थापितों, को उनके घर लौटने और सामान्य जीवन दोबारा शुरू करने का मौका देगा.”

कंबोडियाई सीनेट अध्यक्ष समदेच टेको हुन सेन ने Tuesday सुबह अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया, “यह युद्धविराम और शांति समझौता सकारात्मक और प्रभावी परिणाम दे रहा है.”

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, मलेशियाई Prime Minister अनवर इब्राहिम ने Monday को मलेशिया में आयोजित बैठक में बताया कि थाईलैंड और कंबोडियाई नेता Monday देर रात से युद्धविराम लागू करने पर सहमत हो गए हैं.

मलेशियाई Prime Minister अनवर इब्राहिम की मध्यस्थता में कुआलालंपुर में हुई वार्ता के बाद, कंबोडिया और थाईलैंड ने Monday को ‘तत्काल और बिना शर्त’ युद्धविराम पर सहमति जताई.

संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट के अनुसार, यह विशेष बैठक मलेशिया के पुत्राजया शहर में Prime Minister इब्राहिम की अध्यक्षता, मेजबानी और निगरानी में आयोजित हुई. इस चर्चा में कंबोडिया के Prime Minister हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक Prime Minister फुमथम वेचायाचाई ने हिस्सा लिया.

यह वार्ता कंबोडिया और थाईलैंड के बीच बढ़ते सीमा संघर्ष के बीच हुई, जिसने क्षेत्रीय शांति को प्रभावित किया.

विवादित सीमा क्षेत्रों को लेकर कंबोडियाई और थाईलैंड के सैनिकों के बीच गोलीबारी 24 जुलाई को शुरू हुई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

आरएसजी/केआर