अन्ना आंदोलन के लोग अब केजरीवाल के खिलाफ, पंजाब में भय का माहौल: तरुण चुघ

चंडीगढ़, 3 अप्रैल . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण चुघ ने Friday को पंजाब की भगवंत मान Government और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए दोहरे चेहरे की राजनीति, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अब जनता जवाब मांग रही है.

तरुण चुघ ने कहा कि जो लोग कभी अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े थे और बदलाव की राजनीति के नाम पर अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हुए थे, आज वही लोग उनके खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं. कुमार विश्वास, स्वाति मालीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण और आशुतोष जैसे नामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक लंबी सूची है, जो कथित तौर पर पार्टी का असल चेहरा सामने आने के बाद अलग हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि आप का चेहरा लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय शक्तियों के विरोध का चेहरा बन गया है. चुघ ने कहा कि पार्टी पर लूट, भ्रष्टाचार, जालसाजी और उगाही जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग पहले लाल बत्ती और विशेष सुविधाओं का विरोध करते थे, आज वही लोग जेल में भी रेड कारपेट चाहते हैं और विपश्यना जैसे कार्यक्रमों में भी गाड़ियों का काफिला मांगते हैं.

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब के संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य के विमान का इस्तेमाल गोवा और Gujarat जैसे राज्यों के दौरे के लिए किया जा रहा है, जिससे पंजाब की जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है. उन्होंने तथाकथित “शीश महल” पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के इंटीरियर से आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी का अंतर साफ दिखाई देता है. उन्होंने आगे कहा कि आप नेताओं के साथ यूज एंड थ्रो की नीति अपनाई जाती है. उन्होंने राघव चड्ढा सहित कई नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक या सकारात्मक सवाल उठाता है, उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है.

पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चुघ ने कहा कि राज्य में हाल के समय में करीब 20 बड़े धमाके और ग्रेनेड हमले हुए हैं, जिनमें Police स्टेशनों, मंदिरों और यहां तक कि भाजपा मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया. उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में रंगदारी, उगाही और दबाव बनाकर टेंडर लेने जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं. चुघ के मुताबिक, उद्योगपतियों, डॉक्टरों और किसानों तक से उगाही की जा रही है, जबकि ड्रग, ट्रांसपोर्ट और खनन माफिया सक्रिय होकर पंजाब को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

भगवंत मान Government पर निशाना साधते हुए, उन्होंने कहा कि Chief Minister राज्य की समस्याओं से दूर हैं और अपने नेतृत्व की जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभा पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में भय का माहौल है और यहां तक कि Policeकर्मी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं.

चंडीगढ़ भाजपा के अधीन है, भगवंत मान के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चुघ ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है, लेकिन Government जिम्मेदारी लेने के बजाय दूसरों पर आरोप मढ़ रही है. पंजाब की जनता अब जवाब चाहती है और आने वाले समय में Government को इन सभी मुद्दों पर जवाब देना होगा.

पीएसके

Leave a Comment