
Mumbai , 13 अप्रैल . भोजपुरी सिंगर और भाजपा से जुड़े पवन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.
हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी मामले में उनका नाम सामने आया था, जहां सिंगर के माफी मांगने के बाद Actress ने उन्हें माफ कर दिया था, लेकिन अब वे अपने नए गाने की वजह से social media पर छाए हुए हैं. इसमें Actress खुशी तिवारी के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते दिख रहे हैं.
पवन सिंह का नया गाना ‘सड़िया ए जान’ रिलीज हो चुका है. गाने में खुशी तिवारी खुद को संवारने के लिए पवन सिंह से नई-नई साड़ियों की डिमांड कर रही हैं, जबकि पवन सिंह भी उनके साड़ी लुक पर फिदा हैं. Actor का कहना है कि वे काली साड़ी पहनकर बहुत कमाल लगती हैं. गाने में खुशी तिवारी और पवन सिंह का रोमांस भी दिखाया गया है और पर्दे पर दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी गाने की तरह खिल रही है. गाने को पवन सिंह ने सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है जबकि गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत निर्देशक प्रियांशु सिंह हैं.
गाने का म्यूजिक भी वाइब देने वाला है, जिससे सुनने के बाद आपका भी मन डांस करने के लिए करेगा. लेटेस्ट गाने को Monday सुबह ही रिलीज किया गया है और खबर लिखे जाने तक गाना 40 हजार के पार हो चुका है. इससे पहले साउथ की पैन-इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में भी पवन सिंह का स्पेशल गाना और अपीरियंस रखी गई थी. फिल्म में उनका गाना टच बेबी’ को फिल्माया गया, जिसमें वे अदिवि शेष के साथ पर्दे पर धमाल मचाते हुए दिखे थे. यह साउथ सिनेमा में पवन सिंह का डेब्यू था, जिसे फैंस की तरफ से बहुत सारा प्यार भी मिला.
‘डकैत: एक प्रेम कथा’ बीते हफ्ते यानी 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अदिवि शेष के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. फिल्म को अभी तक मिला-जुला रिस्पांस मिला है लेकिन फिल्म एक ऐसे आशिक की कहानी है, जिसे सच्चे प्यार में धोखा मिला है. धोखे से बदला लेने के लिए अदिवि शेष मृणाल ठाकुर के लिए कई बड़ी मुश्किलें खड़ी करते हैं.
–
पीएस/पीएम