बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटियाला, 2 अप्रैल . पंजाब की पटियाला Police ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में Police ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं.

Police की शुरुआती जांच में सामने आया कि ये आरोपी बिहार से देसी हथियार मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे. इन हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्रीय गैंगस्टर आपस में भिड़ने और अपराध करने के लिए कर रहे थे. जांच में यह भी पता चला कि ये गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में एक प्रतिद्वंद्वी क्रिमिनल को निशाना बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे. Police ने आरोपियों के पास से 10 स्लीक, हाई-एंड सेल्फ-लोडिंग बंदूकें बरामद की हैं.

पटियाला Police ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि पंजाब Police अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके.

कुछ दिन पहले अमृतसर कमिश्नरेट Police ने भी नाकेबंदी के दौरान एक अवैध हथियारों की तस्करी के जाल का भांडाफोड़ किया था. अमृतसर में नाकेबंदी के दौरान Police ने दो 9एमएम सब मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद की थी. शुरुआती जांच में पता चला कि ये हथियार गोल्डी ढिल्लों से जुड़े गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के लिए थे. Police का मानना है कि ये हथियार पंजाब में अपराध और कुछ देशविरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले थे.

इस मामले में First Information Report छेहरता थाने में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत दर्ज कर ली गई है. Police अब इस पूरे नेटवर्क के पीछे छिपे अन्य आरोपी और सप्लायरों का पता लगाने में जुटी हुई है. मकसद यही है कि इस जाल को पूरी तरह तोड़ा जाए और इलाके में कानून का राज कायम रहे.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment