
चंडीगढ़, 23 मई . पटियाला Police ने लूट और छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक 5 सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने गैंग के कब्जे से 2 पिस्तौल, 2 कारतूस, एक कृपाण और एक कुदाल के हैंडल का डंडा भी बरामद किया है.
उप Police कप्तान सिटी-1 पटियाला संजीव सिंगला (पीपीएस) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि डीजीपी गौरव यादव (आईपीएस), वरिष्ठ Police कप्तान पटियाला वरुण शर्मा (आईपीएस) और कप्तान Police सिटी पलविंदर सिंह चीमा (पीपीएस) के दिशा-निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान यह कार्रवाई की गई.
उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह काहलों, थाना कोतवाली पटियाला के मुख्य अधिकारी और एएसआई रणजीत सिंह, थाना डिवीजन नंबर 2 पटियाला की टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया.
Police के मुताबिक 21 मई को एएसआई मशहूर सिंह Police पार्टी के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के सिलसिले में बिन्नी गैस एजेंसी टी-प्वाइंट, संजय कॉलोनी पटियाला के पास मौजूद थे. इस दौरान Police को गुप्त सूचना मिली कि सुखचैन सिंह उर्फ सुख्खी, बलजिंदर सिंह उर्फ सन्नी, भूपिंदर सिंह उर्फ राजू, जसप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला और जगरूप सिंह उर्फ बिल्ला घातक हथियारों से लैस होकर एनआईएस पटियाला के पुराने Governmentी खंडहर क्वार्टरों के पास, शीश महल-डकाला रोड पटियाला में सिल्वर रंग की कार में बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं.
सूचना के आधार पर Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और पांचों आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना कोतवाली पटियाला में मामला दर्ज किया गया है.
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गैंग के सभी सदस्य आपस में दोस्त हैं और उन्होंने सहज इन्क्लेव के पास डियर पार्क, डकाला रोड पटियाला में किराए पर एक कोठी भी ली हुई थी, जहां वे एक साथ रहते थे. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे Haryana की तरफ जाकर राहगीरों को हथियारों के बल पर डराकर लूटपाट और छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देते थे और कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.
Police ने बताया कि 22 मई को आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का Police रिमांड हासिल किया गया है. अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सके.
Police द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जसप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला, भूपिंदर सिंह उर्फ राजू, बलजिंदर सिंह उर्फ सन्नी, जगरूप सिंह उर्फ बिल्ला और सुखचैन सिंह उर्फ सुख्खी शामिल हैं. Police के अनुसार आरोपियों से बरामद हथियारों और उनके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.
–
डीके/वीसी