
New Delhi, 22 जून . भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और BJP MP विवेक ठाकुर ने शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने, Pakistan के रक्षा मंत्री की टिप्पणी और पंजाब में भाजपा की संभावनाओं सहित कई Political मुद्दों पर प्रतिक्रियाए दी.
Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पानी के लिए India से युद्ध करने वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन ने से बातचीत में कहा, “Pakistan गीदड़भभकी देता रहता है और India को जो करना है, वह करेगा. India में एक सक्षम Prime Minister और एक मजबूत Government है. हमारा पानी वहां (Pakistan) जाए और वह बदले में खून बहाए, यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है.”
असदुद्दीन ओवैसी द्वारा गृहमंत्री अमित शाह से Rajasthan में मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “अगर कोई भी धार्मिक स्थल अवैध जगह पर बना होगा तो कार्रवाई होगी. सिर्फ मस्जिद तोड़े जाने की बात कहना सही नहीं है. वैध जगहों पर बने धर्म स्थलों को Government नहीं हटाती.”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब में Government बनाने वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष का पंजाब दौरा बहुत सफल रहा है. वहां का उत्साह देखते हुए उन्होंने दावा किया है कि पंजाब में भाजपा की Government बनेगी. पंजाब के लोगों ने कांग्रेस, आप और अकाली दल की Government के शासन को देख लिया है, इसलिए अब बदलाव के साथ विकास देखना चाहते हैं. इस बार पंजाब की जनता भाजपा की Government बनाना चाहती है.”
शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने पर BJP MP विवेक ठाकुर ने कहा, “सांसदों को लगा होगा कि पार्टी के नेतृत्व का कोई भविष्य नहीं है. राजनीति में जब कार्यकर्ता और पदाधिकारी आशाविहीन हो जाते हैं, तब वह स्थायी ठिकाना खोजते हैं. पश्चिम बंगाल में जब तृणमूल कांग्रेस हारी तो पार्टी में भगदड़ मच गई.”
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सवाल पर BJP MP ने कहा, “पंजाब के लोग वर्तमान Government से ऊब चुके हैं. दिल्ली की तरह पंजाब में भी आप Government कोई काम नहीं कर रही है. पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, इसलिए वहां के लोग भाजपा को उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं.
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव दिए गए बयान पर विवेक ठाकुर ने कहा, “तेजस्वी यादव और लालू यादव अगर कानून व्यवस्था पर बात करना हास्यपद है. इन लोगों को कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई औचित्य नहीं है. बिहार में Government ने सुशासन कायम किया है.”
–
ओपी/वीसी