
New Delhi, 24 मई . रांची में आयोजित फेडरेशन कप 2026 में 100 मीटर फ्रीस्टाइल रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाले गुरिंदरवीर सिंह को पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने बधाई दी है. गुरिंदरवीर ने 100 मीटर की रेस को सिर्फ 10.09 सेकंड में पूरा करके नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया.
Chief Minister भगवंत मान ने गुरिंदरवीर की तारीफ करते हुए अपने social media अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारे होनहार एथलीट गुरिंदरवीर सिंह को रांची में फेडरेशन कप में 100-मीटर फ्रीस्टाइल रेस में गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. हमारे बहादुर बेटे ने सिर्फ 10.09 सेकंड में रेस पूरी करके नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया. गुरिंदरवीर 100 मीटर रेस को 10.10 सेकंड से कम समय में पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. दो दिन में दूसरा नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर पंजाब के इस बेटे ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर राज्य का नाम रोशन किया है. गुरिंदरवीर की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरे पंजाब को गर्व है. बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं.”
गुरिंदरवीर 100 मीटर की रेस को पूरा करने वाले India के सबसे तेज धावक बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बूते एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. रांची में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट में गुरिंदरवीर और अनिमेष कुजूर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. Friday को गुरिंदरवीर ने पहली हीट में 100 मीटर की रेस को 10.17 सेकंड में पूरा करके अनिमेष का रिकॉर्ड तोड़ा था. इसके ठीक 10 मिनट बाद ही अनिमेष ने 10.15 सेकंड में रेस को पूरा करते हुए फिर से इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया.
हालांकि, Saturday को फाइनल में गुरिंदरवीर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 10.09 सेकंड में रेस को पूरा करते हुए इतिहास रच दिया. अनिमेष फाइनल में गुरिंदरवीर को टक्कर देने में नाकाम रहे और वह रेस को 10.20 सेकंड में पूरा करके दूसरे नंबर पर रहे, जबकि प्रणव प्रमोद ने 10.29 सेकंड में रेस को पूरा करके तीसरे स्थान हासिल किया.
–
एसएम/एएस