
करौली, 28 फरवरी . Rajasthan Police के ऑपरेशन शिकंजा के तहत करौली Police ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में थाना सूरौठ Police ने 15 वर्षों से फरार चल रहे 20,000 रुपए के इनामी और शातिर अपराधी हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर को तेलंगाना के सिकंदराबाद से दबोच लिया है. यह अपराधी लंबे समय से Police के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था.
गिरफ्तार आरोपी हंसराज उर्फ हंसा गुर्जर (34) निवासी चंदोलपुरा भरतपुर, डकैत प्रेम सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है. वह इतना शातिर है कि वर्ष 2011 में सूरौठ क्षेत्र में हथियार की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जमानत पर छूटा और तब से फरार हो गया. इसके बाद उसने लगातार भरतपुर के गढ़ी-बाजना, वैर और रुदावल क्षेत्रों में लूट और डकैती की योजना बनाने जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दिया.
गिरफ्तारी से बचने के लिए हंसा गुर्जर ने Rajasthan छोड़ दिया और दक्षिण India के तेलंगाना राज्य में जा छुपा. वहां वह अपनी पहचान और नाम-पता गलत बताकर सिकंदराबाद में फरारी काट रहा था.
एसपी सोनवाल ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी सूरौठ सोहन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम अपराधी का पीछा करते हुए हजारों किलोमीटर दूर सिकंदराबाद पहुंची, जहां घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया.
कुख्यात लुटेरे हंसा के खिलाफ भरतपुर, करौली और धौलपुर के विभिन्न थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, डकैती, डकैती की योजना, एससी/एसटी एक्ट व गंभीर मारपीट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
यह पूरी कार्यवाही महानिरीक्षक Police भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई और एसपी करौली लोकेश सोनवाल के निर्देशन में हुई. सुपरविजन अतिरिक्त Police अधीक्षक सत्येन्द्र पाल द्वारा किया गया. Police अब आरोपी से अन्य वारदातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है.
–
डीकेपी/