
Kanpur, 8 अप्रैल . Samajwadi Party के प्रमुख और पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव ने Wednesday को Kanpur में भाजपा का घेराव किया. उन्होंने कहा कि मुझे Kanpur कई बार आने का मौका मिला है.
अखिलेश यादव ने कहा कि हो सकता है कि ओटीटी पर स्क्रैब माफिया पर भी सीरीज बने. Kanpur को बदनामपुर बना दिया गया है. Kanpur को जामपुर बना दिया गया है. भाजपा के लोगों ने झूठ बोलकर Kanpur की पहचान गलत बना दी. प्रीपेड मीटर से पीड़ित लोगों को क्या दुख हो रहा है? जरा सोचिए. स्मार्ट मीटर, पीड़ित मीटर हैं.
सपा प्रमुख ने कहा कि बिजली का बिल आसमान छू रहा है. यूपी की जनता भारतीय जनता पार्टी को हटाएगी. उन्होंने दावा किया कि यूपी में ऐतिहासिक जीत से Samajwadi Party की Government बनने जा रही है. Samajwadi Party की Government में जिस तरह की सड़क बनी थी, जब मैं Chief Minister था तो उसका उदाहरण देता था. उन्होंने कहा कि Kanpur वालों के कान बहुत तेज होते हैं.
अखिलेश यादव ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि बंगाल की जनता हिम्मत से और बहादुरी से ममता बनर्जी को बहुमत से जिताएं. बंगाल की जनता का एक-एक वोट लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा. एक-एक वोट अन्याय के खिलाफ पड़ने जा रहा है.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षामित्रों को ‘गोली’ दे दी. हम लोग शिक्षामित्रों को 40 हजार रुपए दे रहे थे. शिक्षामित्रों को समाजवादी लोग ही न्याय दिला सकते हैं. जो और साथी हैं उनके साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे.
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष बड़ी भूमिका निभाता है. एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने पीडीए प्रहरी बनाए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने मुस्लिमों के वोट कटवा दिए. चुनाव आयोग ने एक भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की.
उन्होंने कहा कि लाला पहलवान हमारे साथ उस समय रहे, जिस समय हम लोग रथ चलाते थे. लाला पहलवान अब हमारे बीच नहीं हैं. मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं.
–
एसडी/डीकेपी