
Mumbai , 9 अप्रैल . प्रतिष्ठित हस्तियों को जहां लोगों से भरपूर प्यार मिलता है, तो कभी कभी कुछ वजहों से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. social media के इस दौर में मीम्स और ट्रोलिंग आम जनता से लेकर बड़ी हस्तियों तक को प्रभावित करती है. ऐसा ही कुछ Actor और BJP MP रविकिशन के साथ हुआ.
दरअसल, Maharashtra के डिप्टी सीएम अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन की खबर आने के बाद रविकिशन का एक वीडियो social media पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में रवि किशन संसद परिसर में भागते हुए दिखाई दिए थे. इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत में हड़बड़ी में उनकी ज़बान से कुछ शब्द निकले थे. वीडियो में उनकी जल्दबाजी और भावुकता देखकर लोग ट्रोल करने लगे थे. कई यूजर्स ने इसे नाटकीय और दिखावा बताया था.
इस वीडियो पर Actor ने अब खुलकर बात की. Actor ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पर एक पॉडकास्ट का वीडियो शेयर किया. जब उनसे उस वीडियो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर खुलासा करते हुए बताया कि उस दिन संसद में बैठक होने वाली थी. Prime Minister और President के आने के साथ हाउस की कार्यवाही शुरू होनी थी. अगर वह समय पर अंदर नहीं पहुंचते, तो उनकी देरी सबके सामने आ जाती.
उन्होंने कहा, “मैं आपको बस इतना बताना चाहता हूं कि उस दिन मैं वहां मौजूद था और तभी खबर आई कि डिप्टी सीएम का निधन हो गया. मैं संसद की ओर भाग रहा था क्योंकि उस समय स्पीच चल रही थी. मैंने देखा कि Prime Minister और President अंदर जा रहे हैं और मुझे देर हो गई थी. मुझे पता था कि अगर मैं अंदर समय से नहीं पहुंचूंगा, तो वे अंदर चले जाएंगे. हाउस की बैठक शुरू हो जाएगी और देर से पहुंचने पर सब मुझे ही देखेंगे.
उन्होंने कहा कि तभी मीडिया वहां पहुंच गई और उन्होंने मुझसे उनके निधन के बारे में पूछ लिया और मैंने भी हड़बड़ी में एक शब्द कहा, वही वायरल हो गया.
उन्होंने आगे कहा कि मेरी जिंदगी में जो भी बड़े हादसे या घटनाएं होती हैं, वे हमेशा राष्ट्रीय स्तर पर महसूस होती हैं.
–
एनएस/पीएम