यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, अभ्यर्थियों ने सरकार की व्यवस्था को सराहा

प्रयागराज, 9 जून . उत्तर प्रदेश Police रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड की ओर से पूरे उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों के लिए दूसरे दिन, 9 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न होने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. cctv के माध्यम से निगरानी की जा रही है.

प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है. पुख्ता सुरक्षा के लिए cctv , बायोमेट्रिक जांच और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. प्रयागराज में परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश Police भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए हैं. आज परीक्षा का दूसरा दिन है, और हम अपने परीक्षा केंद्र पर खड़े हैं. यहां की व्यवस्थाओं को देखकर हमें लगता है कि सुरक्षा बहुत अच्छी और सुव्यवस्थित है.

एक दूसरे अभ्यर्थी ने कहा कि सुरक्षा की काफी अच्छी व्यवस्था की गई है. Government ने नकल माफियाओं को रोकने के लिए पूरी तरह से व्यवस्था की है. एक और अभ्यर्थी ने कहा कि बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है. Policeकर्मियों की मौजूदगी है. एक और अभ्यर्थी ने कहा कि पेपर नकल विहीन हो जाए तो अच्छा है.

कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए दूसरे दिन Tuesday को Lucknow में परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी ने कहा कि बीते 8 वर्षों से तैयारी कर रहा हूं. हमारी तैयारी अच्छी है. Lucknow में परीक्षा देने आईं ममता ने से कहा कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने आई हूं. परीक्षा देने बस से आई हूं, रास्ते में कोई परेशानी नहीं हुई. मथुरा से परीक्षा देने आए शनि कुमार ने कहा कि पहली बार परीक्षा दे रहा हूं. पेपर लीक होने का कोई डर नहीं है. यहां काफी अच्छी व्यवस्था की गई है.

Lucknow में परीक्षा देने आईं रायबरेली की नरगिस ने कहा कि पहली बार परीक्षा देने आई हूं. पेपर लीक का कोई डर नहीं है. Government की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है. परीक्षा देने आईं निशा यादव ने कहा कि बीते पांच वर्ष से तैयारी कर रही हूं. Government ने अच्छी व्यवस्था की है.

एसडी/एएस

Leave a Comment