Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राम मंदिर चंदा विवाद पर राजेश ठाकुर बोले, पहले चोरी कराई फिर पर्दा डालने के लिए बनाई कमेटी

राम मंदिर चंदा विवाद पर राजेश ठाकुर बोले, पहले चोरी कराई फिर पर्दा डालने के लिए बनाई कमेटी

रांची, 21 जून . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने Sunday को कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने योग दिवस को लेकर Prime Minister Narendra Modi के बयान, पश्चिम बंगाल की राजनीति, राम मंदिर चंदा विवाद, शिवसेना में जारी Political घटनाक्रम और Samajwadi Party को लेकर ओपी राजभर की ओर से किए जा रहे दावों पर भाजपा और केंद्र Government को आड़े हाथों लिया.

Prime Minister मोदी द्वारा योग को दुनिया को जोड़ने वाली शक्ति बताए जाने पर राजेश ठाकुर ने कहा कि योग India की हजारों वर्षों पुरानी परंपरा है और इसे किसी एक व्यक्ति या Government की उपलब्धि नहीं बताया जा सकता. उन्होंने कहा कि योग करीब 5 हजार वर्षों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है और अलग-अलग समय पर विभिन्न संतों, विचारकों और संस्थाओं ने इसके प्रचार-प्रसार में योगदान दिया है. ठाकुर ने आरोप लगाया कि Prime Minister हर मुद्दे को Political लाभ के नजरिए से देखते हैं और योग दिवस जैसे अवसरों पर भी राजनीति करने से नहीं चूकते.

कांग्रेस नेता ने कहा कि योग निश्चित रूप से लोगों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और हर नागरिक को इसे अपनाना चाहिए, लेकिन केवल योग से ही लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा. उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन और बेहतर जीवन-स्तर की भी आवश्यकता होती है.

Prime Minister के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने योग को दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी बताया था, राजेश ठाकुर ने कहा कि Prime Minister बड़े-बड़े मुद्दों पर बातें करते हैं, लेकिन देश के सामने मौजूद वास्तविक चुनौतियों पर चर्चा नहीं करते. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government महंगाई, बेरोजगारी और आम लोगों की परेशानियों जैसे मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है. ठाकुर ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग आर्थिक दबाव झेल रहे हैं और ऐसे समय में केवल प्रेरणात्मक भाषण पर्याप्त नहीं हैं.

Prime Minister द्वारा पश्चिम बंगाल को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र Government को देश के अन्य संवेदनशील मुद्दों पर भी समान गंभीरता दिखानी चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से मणिपुर की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां हुई घटनाओं और सामाजिक तनाव पर भी Prime Minister को खुलकर बोलना चाहिए. ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा Political लाभ वाले मुद्दों को अधिक प्रमुखता देती है, जबकि अन्य महत्वपूर्ण विषयों को अपेक्षित महत्व नहीं मिलता.

पीएम मोदी-ट्रंप मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा और शशि थरूर के बीच social media पर सामने आई बहस पर राजेश ठाकुर ने कहा कि इसे अनावश्यक रूप से बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों नेता मूल रूप से एक ही बात अलग-अलग अंदाज में कह रहे हैं और इसे पार्टी के भीतर मतभेद के रूप में प्रस्तुत करना मीडिया का एजेंडा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विचारों में कोई बुनियादी विरोधाभास नहीं है.

राम मंदिर चंदा विवाद से जुड़े सवाल पर राजेश ठाकुर ने कहा कि यह खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है. पहले वोट चोरी, फिर विधायक चोरी, फिर सांसद चोरी… और अब भगवान राम के नाम पर दिए गए चंदे की चोरी. भाजपा में चोरों का ऐसा जमावड़ा है कि भगवान राम का चंदा भी उनकी नजर से बच नहीं पाया. सिर्फ चंदा ही नहीं, राम मंदिर से सोने की ईंटें गायब होने की खबरें आ रही हैं. हीरे-जेवरात के गायब होने की भी चर्चा है. इतनी बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग अब चोरी पर पर्दा डालने के लिए कमेटी और एसआईटी का सहारा ले रहे हैं.

उन्होंने कहा कि गोबर में पैसे छुपाने और फिर उसी गोबर को माथे पर लगाने वाली मानसिकता अब सामने आ चुकी है. यह झूठी कवायद जनता को बेवकूफ बनाने के अलावा और कुछ नहीं है. राम के नाम पर हुए इस घोटाले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और उच्चतम स्तर की जांच होनी चाहिए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब केवल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक ही शिवसेना है, इस पर राजेश ठाकुर ने कहा कि Maharashtra की राजनीति में जो परिस्थितियां बनीं, उनमें भाजपा की भूमिका रही है. ठाकुर ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में कई नेताओं को Political पहचान मिली और बाद में उन्हीं नेताओं ने अलग रास्ता अपनाया. उन्होंने दावा किया कि Maharashtra की जनता Political घटनाक्रम को समझ रही है और भविष्य में इसका जवाब देगी.

Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के पद छोड़ने और पार्टी नेताओं के भाजपा के संपर्क में होने संबंधी दावे पर राजेश ठाकुर ने कहा कि ऐसे बयान Political उद्देश्य से दिए जा रहे हैं. उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के बयान को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी दलों की बढ़ती एकजुटता और इंडिया गठबंधन की मजबूती से भाजपा समर्थक नेताओं में बेचैनी है.

ठाकुर ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन लगातार मजबूत हो रहा है और इसी वजह से इस प्रकार के Political बयान सामने आ रहे हैं.

–

पीएसके/वीसी

Share