
New Delhi, 7 अप्रैल . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा और आरएसएस को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासत गरम है. इस बीच Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक देश में भाजपा और आरएसएस है तब तक देश में दहशतगर्दों के लिए कोई जगह नहीं है.
गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने कार्यकाल में देश को खूब लूटा है और आज इस तरह की बात कर रहे हैं. उनका बयान ये दिखाता है कि वो परेशान हो गए हैं और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. ये नमाज पढ़ने वालों के साथ रहते हैं, इसीलिए इस तरह का विवादित बयान देते हैं.
पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए भ्रम फैला रही हैं. उनको भी पता है कि राज्य Government ने कुछ काम नहीं किया है और जनता उनके साथ नहीं है, इसीलिए ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर भ्रम फैला रही हैं. आने वाले समय में जनता इनको जवाब देने के लिए तैयार बैठी है.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का हाल बहुत खराब हो गया है, जनता की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है और बाहरी लोगों को राज्य में प्रवेश दिया जा रहा है. लोग सोचते थे कि बाहरी लोग चुनाव जीता देंगे, लेकिन उनको यह नहीं पता कि इससे कुछ नहीं होने वाला है, एसआईआर ने उनको मतदान करने का अधिकार छीन लिया है.
गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने पहले ही मन बना लिया था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे. ये बात ममता Government को भी पता चल गई है, इसीलिए वह परेशान हैं.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक चुनावी रैली में आरएसएस और भाजपा को जहरीला सांप बताया और लोगों से उसे कुचलने की अपील की थी. रैली में खड़गे ने कहा, ‘कुरान शरीफ में साफ लिखा है. नमाज पढ़ते वक्त भी अगर कोई जहरीला सांप सामने आ जाए तो नमाज छोड़ दो और पहले उस सांप को मार दो. आज आरएसएस और भाजपा वही सांप हैं. अगर आप उन्हें नहीं मारोगे, तो बचोगे नहीं.’
–
एसएके/वीसी