
नोएडा, 10 अप्रैल . नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पेट्रोल पंप पर आत्मदाह करने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर समय रहते पहुंची Police टीम की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई और युवक की जान सुरक्षित बचा ली गई.
मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए सेक्टर-49 स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा था. आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा उसकी बाइक में गलत ईंधन भर दिया गया, जिससे युवक काफी नाराज हो गया. इस बात को लेकर युवक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई. कर्मचारियों के रवैये से आहत युवक ने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठा लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने पेट्रोल पंप से ही अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और उसे अपने ऊपर डाल लिया. इसके बाद उसने लाइटर निकालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की. यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत Police को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही नोएडा कमिश्नरेट की पीआरवी 4803 टीम मौके पर पहुंची. ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला. Policeकर्मियों ने तेजी से युवक के हाथ से लाइटर छीन लिया और तत्काल उस पर पानी डालकर पेट्रोल को साफ किया, जिससे आग लगने की आशंका को पूरी तरह खत्म कर दिया गया.
Police की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. यदि कुछ ही सेकंड की भी देरी होती, तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी. मौके पर मौजूद लोगों ने Police टीम की जमकर सराहना की और उनकी बहादुरी को सलाम किया. घटना के बाद युवक को शांत कराया गया और उससे बातचीत कर मामले की जानकारी ली गई. Police ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के व्यवहार और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
–
पीकेटी/एएस