
नोएडा, 9 जून . सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा Police का विशेष अभियान लगातार जारी है. Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नोएडा जोन Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 501 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध की गई.
Police अधिकारियों के अनुसार, डीसीपी नोएडा साद मिया खान तथा एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, सड़कों के किनारे तथा अन्य खुले स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई.
नोएडा Police ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम नागरिकों को भी असुविधा होती है और कानून व्यवस्था संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए Police लगातार ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठा रही है.
अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान पिछले कई दिनों से लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा. Police टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें.
नोएडा Police ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से बचें और कानून का पालन करें. साथ ही यदि कहीं ऐसे मामलों की जानकारी मिले तो तत्काल Police को सूचित करें.
Police का कहना है कि शहर में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे.
–
पीकेटी/एसके