
शाहजहांपुर, 5 जून . उत्तर प्रदेश Government के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Samajwadi Party पर तीखा Political हमला बोला. जिले के दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों को अब गंभीरता से नहीं लिया जाता, क्योंकि उनके दावे अक्सर गलत साबित होते हैं. नरेंद्र कश्यप ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में Samajwadi Party को अपना Political अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.
ददरौल क्षेत्र में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक वर्ष के भीतर केंद्र की भाजपा Government गिरने का दावा किया था. इस पर मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां उनकी पार्टी चुनाव हार जाती है. उन्होंने कहा कि आज के समय में राहुल गांधी को कौन गंभीरता से लेता है. वह जो कहते हैं, अक्सर उसका उल्टा ही होता है. इसलिए उनके बयानों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है.
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और Government के कामकाज पर भरोसा जता रही है. उन्होंने दावा किया कि केंद्र में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government मजबूत स्थिति में है और उसे जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है.
वहीं, वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि Samajwadi Party के लिए आने वाला चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही मन बना लिया है कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ को लगातार तीसरी बार प्रदेश की कमान सौंपी जाए.
मंत्री ने दावा किया कि राज्य Government द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था में सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि विपक्ष के दावों का जनता पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है और आगामी चुनावों में भाजपा पहले से अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी.
–
एसएचके/वीसी