राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Mumbai , 9 जून . Maharashtra Government के मंत्री नितेश राणे ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर Prime Minister मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी के जवाब में नितेश राणे ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और Pakistan की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता.

नितेश राणे ने से कहा, “मैं पहले भी यह बात कह चुका हूं और आज फिर दोहरा रहा हूं कि राहुल गांधी Pakistan के एजेंट की तरह बोलते हैं. Pakistan से जो स्क्रिप्ट उन्हें मिलती है, वही भाषा वह India में आकर बोलते हैं. इसलिए राहुल गांधी और Pakistan की भाषा में कोई फर्क नहीं है.”

वहीं, टीसीएस मामले और निदा खान के बयान पर भी नितेश राणे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि निदा खान ने जो कहा है, वह उनके अनुसार सच्चाई है.

नितेश राणे ने कहा कि कुछ लोग India और Maharashtra में ‘जिहाद’ करने की मंशा से आते हैं और यहां सुविधाएं मिलने के बावजूद देश के खिलाफ काम करते हैं.

उन्होंने कहा, “हम उन्हें दूध पिलाते हैं, लेकिन वे हमें ही नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए हम उन्हें ‘ग्रीन स्नेक’ कहते हैं. निदा खान ने जो कहा है, वह जिहादियों की सोच को सामने लाता है. जिन्होंने उनका समर्थन किया और उन्हें छिपाकर रखा, वे भी जिहादियों से अलग नहीं हैं.”

नितेश राणे ने एआईएमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी एआईएमआईएम को एक आतंकवादी संगठन बताया था. निदा खान के बयान से यह साबित होता है कि वह जिहाद कर रही हैं. उन्होंने मांग की कि एआईएमआईएम जैसी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.

इसके अलावा, Prime Minister मोदी के 10 जून को India के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले Prime Minister बनने पर भी नितेश राणे ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India लगातार आगे बढ़ा है और आज एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर India की छवि में बड़ा बदलाव आया है और Prime Minister मोदी ने अपने नेतृत्व, आत्मविश्वास और दूरदर्शी सोच के जरिए देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment