
Lucknow, 16 दिसंबर . इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और ईदगाह के शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने Chief Minister नीतीश कुमार द्वारा महिला का बुर्का खींचने की निंदा की. उन्होंने कहा कि Chief Minister को किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए. उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने Tuesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि Chief Minister ने मुस्लिम महिला के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, उससे महिला की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. यह दुर्भाग्य की बात है कि इतने बड़े संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति ने किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया, यह निंदनीय है.
उन्होंने कहा कि अगर कोई Chief Minister किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करेगा तो आम लोगों के बीच में गलत संदेश जाएगा.
बिहार के Chief Minister को अपनी इस हरकत को लेकर माफी मांगनी चाहिए. इस तरह के व्यवहार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. यह पूरी तरह से अनुचित और अशोभनीय है.
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि एक Chief Minister की ओर से इस तरह का व्यवहार किया गया. उन्होंने कार्यक्रम में महिला की बुर्का उठाने की कोशिश की. एक सभ्य समाज में इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है. इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है.
अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी Chief Minister के इस व्यवहार की निंदा की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो किया, वह बिल्कुल गलत है. इस तरह का व्यवहार एक जिम्मेदार व्यक्ति को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता. हर शख्स अपनी पसंद के कपड़े पहन सकता है. यह अधिकार हमें संविधान ने दिया है. आखिर Chief Minister नीतीश कुमार कौन होते हैं कि वो किसी बुर्कानशीं महिला का नकाब उठाए.
उन्होंने कहा कि मैं मांग करता हूं कि Chief Minister नीतीश कुमार अपनी इस हरकत को लेकर पूरे कौम से माफी मांगें. Chief Minister को अपनी इस हरकत को लेकर माफी मांगनी चाहिए. हम सभी उनके इस व्यवहार से नाराज हैं.
मौलाना ने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बिहार के मुस्लिमों ने सीएम नीतीश कुमार का पूरा समर्थन किया. Prime Minister Narendra Modi भी नारी सशक्तीकरण की बात करते हैं. नीतीश कुमार का मुस्लिम महिला के प्रति व्यवहार पूरी तरह से गलत है.
–
एसएचके/वीसी