नितिन नबीन देश के युवाओं को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे: दिलीप जायसवाल

Patna, 21 जनवरी . भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के कार्यभार संभालने के बाद पार्टी और बिहार की राजनीति में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है. देशभर से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं, वहीं इसे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है.

बिहार Government में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने नितिन नबीन के अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उनके पास Political और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में अच्छा अनुभव है, जो संगठन को ज्यादा मजबूत करेगा.

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन देश के युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे. उनके सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव की वजह से पार्टी आगे और मजबूती से बढ़ेगी.

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ” नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक स्वागत. बिहार को पहली बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला है. वह युवा और ऊर्जावान हैं, और अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता का इस्तेमाल करके वह संगठन को मजबूत करेंगे और बिहार को भी पहचान दिलाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “Prime Minister Narendra Modi की यह बहुत अच्छी आदत है कि वह छोटे से छोटे कर्मचारियों को भी सम्मान देते हैं, उन्हें महत्वपूर्ण स्थान देते हैं और उनकी गरिमा बढ़ाते हैं. मैं भी Prime Minister का भी आभार व्यक्त करता हूं.”

वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे बिहार और देश में खुशी का माहौल है, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एक युवा नेता बना है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister ने भी Tuesday को यह बात कही कि पार्टी में उनके बॉस नितिन नबीन हैं, जो यह दिखाता है कि संगठन सर्वोपरि है. जब एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है, तो उसके पीछे संगठन की मेहनत और ताकत होती है.

भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया.

उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि जब बिहार का कोई नेता राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान बनाता है, तो इससे पूरे बिहारियों का सम्मान बढ़ता है.

गुरु प्रकाश ने नितिन नबीन के Political सफर को याद करते हुए बताया कि वे बांकीपुर से विधायक हैं, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, और एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व संभाल रहे हैं. यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है.

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी खुशी जताते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है.

उन्होंने नितिन नबीन को एक सक्षम प्रशासक बताया, जिन्होंने संगठन के विस्तार और मजबूती में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने उनके सरल और विनम्र स्वभाव की भी प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

पार्टी नेताओं का कहना है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक संगठित, मजबूत और युवाओं से जुड़ी हुई नजर आएगी.

दीपक प्रकाश ने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से न केवल पार्टी के भीतर नई ऊर्जा आई है, बल्कि बिहार की राजनीति में भी इसे एक नई पहचान और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment