
New Delhi, 14 फरवरी . केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ‘पीएम राहत’ योजना के लिए Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ ‘नागरिकदेवो भव’ की भावना को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के हमारे विजन को नई गति देता है.
Union Minister नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पीएम राहत पहल के जरिए दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत और सम्मानजनक मेडिकल केयर सुनिश्चित करने के लिए एक ऐतिहासिक और जीवनरक्षक फैसला लिया गया है. इस योजना के तहत 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा.”
उन्होंने आगे लिखा, “हर अमूल्य जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली इस संवेदनशील, दूरदर्शी और नागरिक-केंद्रित पहल के लिए मैं Prime Minister Narendra Modi का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. सेवा तीर्थ ‘नागरिकदेवो भव’ की भावना को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के हमारे विजन को नई गति देता है.”
नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन के बाद Prime Minister मोदी ने Friday को ‘पीएम राहत’ योजना के शुभारंभ को मंजूरी दी. इस पहल के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार मिलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी की जान न जाए.
फैसले को लेकर पीएम मोदी ने ‘एक्स’ में लिखा, “सेवा तीर्थ में गरीबों, दबे-कुचले लोगों, हमारे मेहनती किसानों, युवा शक्ति और नारी शक्ति को मजबूत बनाने से जुड़ी फाइलों पर साइन किए गए.”
केंद्र Government ने Friday को लखपति दीदियों के लक्ष्य को दोगुना कर 6 करोड़ करने का भी फैसला लिया. इसके अलावा, India की संपूर्ण एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से Prime Minister ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के ऋण लक्ष्य को 1 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए करने की घोषणा की. नवाचार इकोसिस्टम को शक्ति प्रदान करने के लिए 10,000 करोड़ रुपए के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 की भी घोषणा की गई.
–
डीसीएच/