
चंडीगढ़, 9 अप्रैल . शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की Haryana इकाई को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है.
सुखबीर सिंह बादल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए घोषणा की कि हरकेश सिंह मोहरी को शिरोमणि अकाली दल का Haryana प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
उन्होंने लिखा, “यह बताते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हरकेश सिंह मोहरी को शिरोमणि अकाली दल का Haryana प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी की Haryana इकाई के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, Haryana प्रदेश के पर्यवेक्षक बलविंदर सिंह भुंडर ने इस नाम की अनुशंसा की थी.”
उन्होंने हरकेश सिंह मोहरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पार्टी के एक कर्मठ और समर्पित सिपाही हैं. सुखबीर बादल को पूर्ण विश्वास है कि मोहरी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ करेंगे तथा Haryana में शिरोमणि अकाली दल को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब शिरोमणि अकाली दल पंजाब के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी अपनी संगठनात्मक उपस्थिति मजबूत करने पर जोर दे रहा है. Haryana में सिख समुदाय और पंजाबी वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए पार्टी लंबे समय से संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी कर रही थी. प्रदेश अध्यक्ष पद पिछले कुछ समय से खाली पड़ा था, जिसे अब भर दिया गया है.
हरकेश सिंह मोहरी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं. वे विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं और Haryana की राजनीति में सिख समुदाय के बीच अच्छी पहचान रखते हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला Haryana इकाई के स्थानीय नेताओं से चर्चा के बाद लिया गया है, ताकि आगामी चुनावों और संगठनात्मक विस्तार में नई ऊर्जा का संचार हो सके.
–
एससीएच