
New Delhi, 24 मई . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है. एनडीए के नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी दिन में सपना देख रहे हैं. 2029 में फिर से एनडीए की Government बनेगी.
Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “जिस तरह से राहुल गांधी बर्ताव कर रहे हैं, वे एक दुश्मन की तरह काम कर रहे हैं. राहुल गांधी एक जिम्मेदार पद पर हैं. वे Lok Sabha में विपक्ष के नेता हैं. Prime Minister और गृह मंत्री के खिलाफ राहुल गांधी ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उनके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी.”
उन्होंने कहा, “देश उन्हें माफ नहीं करेगा, वे हमेशा कुछ न कुछ बयान देते रहते हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला है.”
Union Minister रामदास आठवले ने कहा, “मुझे लगता है कि जो महंगाई बढ़ी है, वह नहीं बढ़नी चाहिए थी, लेकिन राहुल गांधी जो सपना देख रहे हैं कि एनडीए Government एक साल में गिर जाएगी, ऐसा बिल्कुल नहीं होगा.”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के लोग अक्सर पीएम Narendra Modi को बुरा-भला कहते रहते हैं, लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं है कि Prime Minister पूरे देश के हैं. चाहे कितनी भी आलोचना या गाली-गलौज की जाए, हम विकास और प्रगति पर अपना ध्यान केंद्रित रखना जारी रखेंगे. हम विकास और उत्थान के लिए काम करते रहेंगे, और एक मजबूत नेतृत्व के तहत Prime Minister Narendra Modi देश को आगे ले जाना जारी रखेंगे.”
रामदास आठवले ने कहा, “राहुल गांधी की पार्टी ने 2014 और 2019 में करीब 40-42 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने थोड़ी ज्यादा सीटें जीती हैं. इसीलिए राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं. विपक्ष के नेता के तौर पर उन्हें Government का समर्थन करना चाहिए.”
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा, “राहुल गांधी का यह बयान कि एनडीए Government अचानक से गिर जाएगी, मुझे यह सोचने पर मजबूर करता है कि अब उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर कोई भरोसा नहीं रह गया है. मौजूदा Lok Sabha का कार्यकाल 2029 तक है, तो फिर Government अचानक कैसे गिर सकती है?”
सीपीआई (एम) के पूर्व सांसद हन्नान मोल्लाह ने कहा, “मैं कोई हस्तरेखा विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए मैं गिनकर नहीं बता सकता. यह उनकी राय है. इसके पीछे कोई अध्ययन या कोई जानकारी जरूर होगी.”
शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “हम न तो ज्योतिषी हैं और न ही हमारे पास इस बारे में कोई भविष्यवाणी है कि सत्ता में कौन रहेगा और कौन गिरेगा. न ही राहुल गांधी के पास कोई भविष्यवाणी है. राजनीति में हम केवल अंदाजा ही लगा सकते हैं. हालांकि, अब तक 2029 तक ऐसी कोई शंका नहीं है. अकेले भारतीय जनता पार्टी ने 240 सीटें जीती हैं. उन्हें टीडीपी, जेडीयू, एलजेपी और शिवसेना का समर्थन प्राप्त है, इसलिए कुल मिलाकर वे 272 सीटों के आंकड़े से काफी आगे हैं.”
–
एसएके/डीकेपी