राघव चड्ढा को लेकर एनडी गुप्ता की प्रतिक्रिया, ‘पार्टी ऐसे निर्णय करती रहती है’

New Delhi, 3 अप्रैल . आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने राघव चड्ढा विवाद को लेकर से कहा कि पार्टी ऐसे निर्णय करती रहती है, यह कोई बड़ा निर्णय नहीं है. पार्टी ने निर्णय किया कि राघव को जिम्मेदारी निभाते हुए चार साल हो गए हैं, अब किसी दूसरे को मौका दिया जाए.

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बदलाव का निर्णय लिया है. आम आदमी पार्टी में सब मिल-जुलकर काम करते हैं. ऐसे बदलाव तो होते रहते हैं. एनडी गुप्ता ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर अपनी बात कहने की हमारी पार्टी के हर सांसद को आजादी है. आपने देखा होगा कि संसद में राघव चड्ढा बोलते रहते हैं.

राघव चड्ढा के social media पोस्ट पर एनडी गुप्ता ने कहा कि उनके पोस्ट के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं है. राज्यसभा में हमारे दूसरे भी सदस्य हैं; सारे डिप्टी लीडर तो नहीं हैं, सब बोलते हैं. डिप्टी लीडर की अगर जिम्मेदारी बदली गई है तो इसका यह मतलब तो नहीं है कि ‘खामोश’ कर दिया गया है. जीरो आवर में कोई भी बोल सकता है. वहां बोलने के लिए परमिशन लेने की भी आवश्यकता नहीं है. मेरे हिसाब से हफ्ते में दो-तीन बार राघव चड्ढा तो बोलते ही हैं.

राघव चड्ढा विवाद पर अनुराग ढांडा की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा फोकस देश के मुद्दों पर करना चाहिए.

एलपीजी को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान पर एनडी गुप्ता ने कहा कि ये कहना ठीक नहीं है कि देश के सामने समस्या नहीं है. मॉनिटरिंग करने के लिए आज भी Government ने एक कमेटी बनाई है. सब चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, ऐसा नहीं है कि Government जिम्मेदार है. वैश्विक संकट की वजह से ये सबकुछ हो रहा है. मैन्युफैक्चरिंग हमारी काफी डाउन हो गई है.

उन्होंने कहा कि लगभग 67 प्रतिशत ग्रेजुएट युवा बेरोजगार हैं. हर तीन में से दो आदमी बिना नौकरी के है. पश्चिम एशिया के संकट से महंगाई बढ़ गई है.

एसडी/एबीएम

Leave a Comment