
रांची, 2 जनवरी . कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने देश के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और रामभद्राचार्य को सत्ता द्वारा प्लांट किया गया संत बताया है.
कांग्रेस नेता की यह प्रतिक्रिया Actor शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर में एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदे जाने पर देवकीनंदन ठाकुर और रामभद्राचार्य की आपत्ति जताए जाने के बाद आई है.
रांची में कांग्रेस नेता ने से बातचीत की. उन्होंने कहा कि केकेआर के मालिक शाहरुख खान की टीम ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदा है, इसीलिए देवकीनंदन, रामभद्राचार्य और कई भाजपा नेता ऐसे बयान दे रहे हैं. उन्होंने सवाल किया, ‘जब पहलगाम में जिन 26 लोगों ने अपने परिजन खो दिए, वे भी हिंदू थे. उस घटना के तुरंत बाद और सीजफायर के ठीक बाद भारत-Pakistan क्रिकेट मैच खेला गया. उस वक्त कथावाचक देवकीनंदन और रामभद्राचार्य कहां थे? उस वक्त भी Pakistan के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए था, लेकिन तब कुछ नहीं बोले, अब कष्ट हो रहा है. बीसीसीआई ने आईपीएल की इजाजत क्यों दी? बीसीसीआई कौन है? देश के गृहमंत्री से सवाल क्यों नहीं कर रहे हैं?’
उन्होंने कहा कि ऐसे संत केंद्र के इशारे पर बयान दे रहे हैं. स्वाभाविक तौर पर सवाल उठता है. यह सत्ता द्वारा प्लांट किए गए संत हैं. वे सत्ता के इशारे पर बयान देते हैं. भारत-Pakistan के मैच पर बयान सामने नहीं आया था. अगर शाहरुख खान गद्दार हैं तो भारत-Pakistan का मैच आयोजित कराने वाले भी गद्दार हैं.
बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर उन्होंने कहा कि हर दिन बांग्लादेश की अंतरिम Government में इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं. India के Prime Minister और गृहमंत्री चुनावी समर में व्यस्त हैं और बांग्लादेश पर खामोश हैं.
15 अगस्त 2027 तक India की पहली बुलेट ट्रेन शुरू करने की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले तो, यह असल में बुलेट ट्रेन नहीं है. यह Gujarat की ट्रेन है. यह Gujarat से शुरू होगी और Gujarat में ही खत्म होगी. बिहार में क्यों नहीं? उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं? उत्तराखंड में क्यों नहीं? Madhya Pradesh में क्यों नहीं? Jharkhand में क्यों नहीं? हमारे लिए कोई बुलेट ट्रेन क्यों नहीं है? सिर्फ Gujarat ही क्यों? ऐसा इसलिए है क्योंकि Prime Minister को लगता है कि Gujarat अब उनके हाथों से फिसल रहा है. बुलेट ट्रेन के नाम पर जनता को झांसा देने का काम किया जा रहा है. बुलेट ट्रेन सिर्फ एक सपना है.
एसआईआर को लेकर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि विरोध करना हमारा काम है. Jharkhand में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे. राज्य की जनता को वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं होने देंगे. एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस कमर कस चुकी है, आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है.
–
डीकेएम/वीसी