
मुंबुई, 1 अप्रैल . भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने Mumbai Police आयुक्त देवेन भारती को पत्र लिखकर नमाज, मस्जिद आदि के नाम पर रामनवमी और अन्य हिंदू त्योहारों की शोभायात्राओं को रोकने की प्रथा को बंद करने की मांग की है.
Police आयुक्त को लिखे पत्र में किरीट सोमैया ने लिखा है, “Mumbai और Maharashtra में पिछले कुछ वर्षों में मस्जिद के सामने किसी भी हिंदू धर्म की यात्रा निकलने की अनुमति नहीं दी जाती. जब जुलूस मस्जिद के सामने से गुजरता है तो पूरी तरह से शांत रहने और मौन रहने के लिए कहा जाता है. Police ऐसे अजीब नियम लागू कर रही है. इसमें सुधार की आवश्यकता है.
उन्होंने लिखा, “इस बार रामनवमी का जुलूस घाटकोपर, पवई और चेंबूर से गुजरते समय वहां के Police अधिकारियों ने नियमावली के नाम पर अजीब प्रतिबंध लगाए. नमाज का समय होने के कारण जुलूस को रोका गया. मस्जिद के पास या 200–300 मीटर की दूरी से ही मौन रहने के लिए बाध्य किया गया. कई बार मस्जिद से अवैध लाउडस्पीकर पर पुकार दी जाती है, उस समय सभा या जुलूस के लाउडस्पीकर बंद कर दिए जाते हैं और Police मौन बनाए रखने के निर्देश देती है.
किरीट सोमैया ने लिखा, Police आदेश देती है कि मस्जिद के सामने से जुलूस नहीं जा सकता. मस्जिद अधिकृत हो या अनधिकृत, मार्ग बदलने का दबाव डाला जाता है. कोई 100–200 फुट की मस्जिद Governmentी होने पर भी Police हिंदुओं के जुलूस, कार्यक्रम या सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाती है. वरिष्ठ Police अधिकारी स्पष्ट रूप से बताते हैं कि यह “एसओपी” है और इस प्रकार की लिखित/अलिखित नियमावली का कारण भी बताते हैं. कई जगह Police आयोजकों को धमकियां देती है और कहती है कि यह लिखित नियम है.
भाजपा नेता ने कहा, “26 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा में कई जगहों पर आयोजकों के खिलाफ अनुचित व्यवहार किया गया. श्रीरामनवमी की शोभायात्रा को बमखाना, घाटकोपर में “नमाज” के नाम पर 45 मिनट तक रोका गया. विरोध करने पर डीसीपी द्वारा अभद्र व्यवहार और धमकी दी गई. नेहरू नगर में स्पीकर सहित पूरा ट्रक जबरन Police स्टेशन ले जाया गया. एसीपी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अपमानजनक भाषा और धमकी दी गई. एसीपी ने गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया कि 6 बार नमाज़ होगी तो 6 बार रुकना पड़ेगा.
वर्षों से जारी ऐसे अवैध हस्तक्षेप और अवरोध रोके जाने चाहिए. रामनवमी या अन्य हिंदू उत्सवों के लिए मस्जिद, नमाज या अनधिकृत मस्जिद के नाम पर झूठे नियम व प्रतिबंध लागू करने से Police को रोकना चाहिए.
–
ओपी/पीएम