
Mumbai , 11 अप्रैल . Mumbai की बांद्रा Police स्टेशन ने 24 वर्षीय एक महिला ड्रग्स पेडलर को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. बांद्रा Police ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.
आरोपी महिला की पहचान तबस्सुम बशीर मोहमद गणी के रूप में हुई है. महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने महिला को Police कस्टडी में भेज दिया. Police अब ये जांच कर रही है की आखिर 24 वर्षीय महिला को ड्रग्स कहा से मिला और किसे सप्लाई करने वाली थी.
बांद्रा Police स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में गश्त करते समय बांद्रा के लालमिठी झुग्गी बस्ती के सामने यू ब्रिज पर पहुंचे और Police ने एक महिला को खड़ा पाया. महिला के हाथ में एक काले प्लास्टिक बैग था. Police ने महिला को रुकने के लिए कहा, तब महिला ने Police को देखकर भागने की कोशिश की.
महिला को भागते देख Police ने उसको भागकर पकड़ा. महिला से उसका नाम और पता पूछा तो उसने बताया कि उसका नाम तबस्सुम बशीर मोहम्मद गनी है और बांद्रा पश्चिम में रहती है.
Police ने महिला से उससे पूछा कि उसके पास प्लास्टिक बैग में क्या है, तो उसने अस्पष्ट और असंतोषजनक जवाब दिया. उसी समय, हमने देखा कि काले प्लास्टिक बैग से नशीले पदार्थों की तेज गंध आ रही थी. जब Police ने उसकी तलाश की तो उसके बैग से गांजा ड्रग्स बरामद किया.
बांद्रा Police ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया.
एक अन्य मामले में Mumbai में जरूरी चीजों की कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने एलपीजी सिलेंडरों को गैर-कानूनी तरीके से रखने और लाने-ले जाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया. अधिकारियों ने Saturday को यह जानकारी दी. कुल 451 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए.
अधिकारियों ने बताया कि डोंगरी के वाडी बंदर इलाके में चलाए गए इस अभियान के दौरान, 40 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया गया और आठ गाड़ियों को रोका गया.
अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई राशनिंग कंट्रोलर और सिविल सप्लाई डायरेक्टर को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत खास निर्देश जारी किए गए, जिसके बाद विभाग की ‘फ्लाइंग स्क्वाड’ ने एक सुनियोजित अभियान शुरू किया.
अधिकारियों ने डोंगरी में वाडी बंदर पुल के पास की गई इस छापेमारी के दौरान आठ गाड़ियों को रोका जो गैर-कानूनी तरीके से गैस सिलेंडर ले जा रही थीं. इन गाड़ियों की जांच करने पर कुल 451 एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए.
–
एमएस/