
मोगा, 24 जनवरी . पंजाब के मोगा में Police ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई की है. Police ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना निहाल सिंह वाला क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि Police पार्टी गश्त के दौरान मौजूद थी, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि सुखचैन सिंह, निवासी बीड़ राउके, अवैध हथियार लेकर निहाल सिंह वाला से रणसीह रोड की ओर पैदल जा रहा है.
सूचना को Police ने गंभीरता से लिया और युवक को पकड़ने की योजना बनाई. इसके बाद कार्रवाई करते हुए Police मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम सुखचैन सिंह बताया. जब Police ने शख्स की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल .32 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
आरोपी के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया. Police ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के Police रिमांड पर भेजा गया. Police रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि यह पिस्तौल उसने शरणप्रीत सिंह से खरीदी थी.
इसके बाद शरणप्रीत सिंह उर्फ शरण को भी इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया. तफ्तीश के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक और देसी पिस्तौल .32 बोर और दो जिंदा कारतूस गांव रणसीह खुर्द और गांव बीड़ रायके के बीच ड्रेन की पटरी के पास से बरामद किए गए.
Police के मुताबिक, आरोपी सुखचैन सिंह उर्फ चैना के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं और पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. Police इस मामले की जांच कर रही है.
–
एएमटी/डीकेपी