खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान में दो महीनों से मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट ठप, लोग परेशान

इस्लामाबाद, 29 मार्च . Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में निचले दक्षिण वजीरिस्तान के निवासियों को पिछले दो महीनों से मोबाइल नेटवर्क में रुकावट और इंटरनेट ठप रहने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

मुख्य टेलीकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर्स ने बताया कि वे लगातार सिग्नल की समस्या और बार-बार इंटरनेट बंद होने से जूझ रहे हैं, जिससे संचार और जरूरी ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच प्रभावित हो रही है.

Pakistanी अखबार डॉन के अनुसार, इस स्थिति का असर पत्रकारों, व्यापारियों, व्यवसायियों और छात्रों सहित सभी वर्गों के लोगों पर पड़ा है. ऐसे सभी लोग दैनिक गतिविधियों के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी पर निर्भर हैं.

Saturday को वजीर कबीले के सदस्यों ने बताया कि वाना और बर्मल तहसीलों के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ हफ्तों से मोबाइल सिग्नल कमजोर हैं या पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हैं. इंटरनेट सेवाएं भी लंबे समय तक बंद रहती हैं.

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शोलम, स्पिन, तनई, आजम वरसक, घोवा खोवाह, डबकोट और रघजई शामिल हैं, जहां निवासी फोन कॉल करने, संदेश भेजने या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

कई लोगों ने इस स्थिति को अभूतपूर्व बताया है, क्योंकि आज के समय में कनेक्टिविटी को एक बुनियादी आवश्यकता माना जाता है.

निवासियों का कहना है कि लगातार दिक्कतों ने उनकी दिनचर्या को प्रभावित किया है. छात्रों ने चिंता जताई है कि वे ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, असाइनमेंट पूरा नहीं कर पा रहे हैं या शैक्षणिक संसाधनों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है.

इसी तरह व्यापारिक समुदाय और व्यापार संघों के सदस्यों ने कहा है कि संचार चैनलों के बाधित होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है.

प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों ने संघीय Government और Pakistan टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) से अपील की है कि मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को आपात आधार पर बहाल किया जाए.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment