मध्य प्रदेश: उमरिया में 243 पेटी बियर से भरा मिनी ट्रक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

उमरिया, 3 अप्रैल . Madhya Pradesh के उमरिया जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ Police ने बड़ी कार्रवाई की है. घुनघुटी थाना Police ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 243 पेटी किंगफिशर बियर से भरा एक मिनी ट्रक जब्त किया है. इस दौरान मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि Police अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, घुनघुटी थाना Police को सूचना मिली थी कि जमड़ी क्षेत्र से एक मिनी ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर पाली की ओर ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही Police ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया और संभावित मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी. Police ने राजा ढाबा के पास संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान ट्रक से 243 पेटी किंगफिशर बियर बरामद हुई. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त किए गए मिनी ट्रक और शराब को Police ने अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद Police ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर खपाने की योजना थी. साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है.

Police का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और Police की सतर्कता को लेकर सख्त संदेश गया है.

अतिरिक्त Police अधीक्षक श्री सीताराम सत्या ने को बताया कि Police को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक मीनी ट्रक में शराब की बड़ी खेप अवैध रूप से ले जाई जा रही है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए Police टीम ने उक्त मीनी ट्रक को रोका. चेकिंग के दौरान Police ने 4 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. ट्रक से कुल 5,84,463 रुपये कीमत की शराब, 15 लाख रुपये कीमत का मीनी ट्रक तथा 29,500 रुपये नकद राशि बरामद की गई. बरामद सभी सामग्री को जप्त कर लिया गया है.इस मामले में आगे की जांच जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पीएसके

Leave a Comment